हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home देश नौसेना की स्व...

    नौसेना की स्वदेशी पनडुब्बी पर सवार हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    Rajnath Singh

    नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को नौसेना के कारवार बेस से नौसेना की मुख्य और शक्तिशाली पनडुब्बी खंडेरी में सवार हुए। नौसेना के प्रवक्ता ने आज बताया कि श्री सिंह सुबह कारवार नौसैनिक अड्डे से पनडुब्बी खंडेरी में सवार हुए। रक्षा मंत्री के सवार होने के बाद पनडुब्बी समुद्र की गहराइयों में अपनी गतिविधियों के लिए निकल पड़ी।

    इस दौरान रक्षा मंत्री ने पनडुब्बी की संचालन गतिविधियों का बारीकी से जायजा लिया। पनडुब्बी पर सवार अधिकारियों ने रक्षा मंत्री को पनडुब्बी की संचालन गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। खंडेरी प्रोजेक्ट 75 श्रेणी की दूसरी पनडुब्बी है। इसे मुंबई स्थित मझगांव डॉक लिमिटेड में मेक इन इंडिया पहल के तहत बनाया गया था। इस पनडुब्बी का लोकार्पण स्वयं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सितंबर 2019 में किया था। इससे पहले सिंह ने सुबह कारवार नौसैनिक अड्डे पर नौसेना के अधिकारियों और नाविकों के साथ योगाभ्यास में भी हिस्सा लिया। श्री सिंह दो दिन की यात्रा पर गुरुवार को कारोबार नौसैनिक अड्डे पहुंचे थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here