हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य पंजाब ईंट-भट्ठा मजद...

    ईंट-भट्ठा मजदूरों की समस्याओं को लेकर एसडीएम से मिला शिष्टमंडल

    Abohar News

    अबोहर। (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा) लाल झंडा भट्ठा वर्कर यूनियन पंजाब (Abohar News) का एक शिष्टमंडल आज कुंभाराम, इन्द्रपाल, दिनेश व कालूराम के नेतृत्व में एसडीएम से मिला और उन्हें भट्ठा मजदूरों की समस्याओं से अवगत करवाते हुए उनका हल करने की मांग की।

    यह भी पढ़ें:– कैथल के किसान से हुई 19 लाख की साइबन ठगी

    शिष्टमंडल ने एसडीएम को बताया कि अबोहर तहसील के भट्ठों पर काम करते मजदूरों की जिंदगी नर्क बन चुकी है क्योंकि भट्ठा मालिकों द्वारा उनको नामात्र मजदूरी देकर उनका शारीरिक व मानसिक शोषण किया जा रहा है। अगर शीघ्र भट्ठा मालिकों को बुलाकर उनकी समस्याओं (Abohar News) का हल न किया गया तो वे संघर्ष करने को मजबूर होंगे। जिस पर एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि शीघ्र ही ईंट-भट्ठा एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक भट्ठा मजदूर यूनियन के नेताआें से करवाकर उनकी समस्या हल की जाएगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here