हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More

    Breaking news: दिल्ली में टीचर ने बच्ची को पहली मंजिल से फेंका

    नई दिल्ली (एजेंसी)। देश की राजधानी दिल्ली में बड़ा (Delhi school) सनसनीखेज मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्मिस्तान के सामने मॉडल बस्ती के प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका गीता देशवाल ने 5 वीं कक्षा की एक छात्रा को पहले कैंची से मारा और फिर गुस्से में उसे पहली मंजिल की क्लास ने नीचे फेंक दिया। पुलिस ने शिक्षिका को हिरासत में लिया है। घायल बच्ची को इलाज के लिए बाड़ा हिन्दू राव हॉस्पिटल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची खतरे से बाहर है।

    क्या है मामला | Delhi Crime News 

    पुलिस उपायुक्त (मध्य) ने कहा कि करीब 11:15 बजे देश बंधु गुप्ता रोड थाना के बीट अधिकारी को सूचना मिली कि डीबीजी रोड स्थित एक स्कूल की इमारत की पहली मंजिल की कक्षा से एक बच्चे को नीचे फेंक दिया गया है। घटना के वक्त लोग जमा हो गए हैं। पुलिस अधिकारी फौरन मौके पर पहुंचे, तो स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। आरोपों के मुताबिक गीता देशवाल नाम की शिक्षिका ने पहले छात्रा को कागज काटनेवाली कैंची से मारा। फिर उसे कक्षा की पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here