हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी चार लाख बेघरो...

    चार लाख बेघरों और गरीबों को भोजन खिलायेगी दिल्ली सरकार

    Arvind Kejriwal
    Arvind Kejriwal : केजरीवाल की जमानत याचिका पर उच्च न्यायालय का सीबीआई को नोटिस

    नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि शनिवार से चार लाख बेघरों और गरीबों को भोजन खिलायेगी और कोरोन वायरस कोविड 19 से किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिये तीन चरणों की योजना तैयार की है। केजरीवाल ने शुक्रवार मीडिया को बताया की दिल्ली सरकार अभी 224 रैनबसेरों में 20 हजार बेघरों और गरीबों को दो समय का भोजन मुहैया करा रही है। आज से 325 स्कूलों में भी यह व्यवस्था की जा रही है जहां प्रत्येक स्कूल में 500 लोगों के लिये दोनों वक्त का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

    शुक्रवार को दो लाख लोगों के लिए यह व्यवस्था होगी जिसे शनिवार से दुगना चार लाख किया जायेगा। उन्होंने पार्टी विधायकों से अपने अपने क्षेत्रों मे बेघरो और गरीबों को राहत. कार्य में जुट जाने की अपील की। उन्होंने विभिन्न संस्थाओं के योगदान की प्रसंशा करते हुए कहा कि दिल्ली की सीमा में जो भी रह रहे वह सभी हमारे हैं और उनकी जिम्मेदारी हमारी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।