हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश पुल प्रह्लादप...

    पुल प्रह्लादपुर में मुठभेड़, दो अपराधी ढेर

    Delhi-Police-Encounter
    Delhi-Police-Encounter

    नई दिल्ली (एजेंसी)। सोमवार तड़के पुल प्रह्लादपुर में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो अपराधी मारे गए। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मारे गए अपराधियों की पहचान राजा कुरैशी तथा रमेश उर्फ राजू उर्फ बहादुर के रूप में हुई है। पुलिस को हत्या समेत कई आपराधिक मामलों में दोनों की तलाश थी। उन्होंने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने पुल प्रह्लादपुर इलाके में दोनों अपराधियों को घेर लिया। उसके बाद अपराधियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई। जिसमें दोनों अपराधियों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    क्या कहती है पुलिस

    • खुफिया सूचना के आधार पर की कार्रवाई
    • प्रह्लादपुर पुल के पास अपराधियों को घेरा
    • अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग की
    • पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों अपराधी मारे गए

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।