हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान हनुमानगढ़ से न...

    हनुमानगढ़ से नई ट्रेनों के संचालन की मांग, सौंपा ज्ञापन

    Hanumangarh News
    हनुमानगढ़ से नई ट्रेनों के संचालन की मांग, सौंपा ज्ञापन

    रेलमंत्री, सांसद व रेलवे अधिकारियों के नाम सौंपा ज्ञापन

    Rajasthan Railway News: हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ रेलवे वॉशिंग लाइन निर्माण संघर्ष समिति की ओर से हनुमानगढ़ जंक्शन से नई ट्रेनों के संचालन एवं यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर मंगलवार को स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन रेल मंत्री भारत सरकार, उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर के महाप्रबंधक, डीआरएम बीकानेर और श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद को प्रेषित किया गया। समिति ने ज्ञापन के माध्यम से हनुमानगढ़ जंक्शन से गुजरने वाली व प्रस्तावित ट्रेनों के विस्तार व नई ट्रेनों के संचालन की मांग रखी। Hanumangarh News

    इसमें गाड़ी संख्या 14732/31 बठिंडा-दिल्ली किसान एक्सप्रेस का विस्तार हनुमानगढ़ तक करने, गाड़ी संख्या 20403/04 प्रयागराज-लालगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस को हनुमानगढ़ जंक्शन तक चलाने, गाड़ी संख्या 12191-92 जबलपुर-हजरत निजामुदीन (दिल्ली) तथा गाड़ी संख्या 74858/57 चूरू-सीकर डेमू ट्रेन का विस्तार हनुमानगढ़ तक किए जाने की मांग शामिल है। इसके अलावा हनुमानगढ़ से दिल्ली वाया सादुलपुर नई ट्रेन, हनुमानगढ़ से हरिद्वार के लिए नई ट्रेन, हनुमानगढ़ से जोधपुर-रामदेवरा के लिए एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग की गई।

    समिति ने हनुमानगढ़ से आनंदपुर साहिब, ऊना हिमाचल तक वाया बठिंडा-धुरी-मलेरकोटला-लुधियाना ट्रेन चलाने तथा सादुलपुर रूट पर रेल गाड़ियों की संख्या बढ़ाने की भी मांग उठाई। ज्ञापन में हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 4 एवं 5 के शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कराने व हनुमानगढ़ जंक्शन में एक और अतिरिक्त रेलवे वाशिंग लाइन के निर्माण की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि इन मांगों के पूरा होने से क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर रेल सुविधाएं मिलेंगी और हनुमानगढ़ का रेल संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा। इस मौके पर समिति संयोजक नारायण अग्रवाल, सचिव प्यारेलाल बंसल व सलाहकार रामगोपाल मौजूद रहे। Hanumangarh News