हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    ‘सम्मानजनक हो अमेरिका गए भारतीयों की वतन वापसी’

    Kairana News
    Kairana News: 'सम्मानजनक हो अमेरिका गए भारतीयों की वतन वापसी'

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: युवा जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन-पत्र तहसीलदार को सौंपकर अमेरिका गए भारतीयों की वापिसी सम्मानजनक तरीके से सुनिश्चित कराए जाने की मांग की है। शुक्रवार को युवा जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से संबोधित एक ज्ञापन-पत्र तहसीलदार अर्जुन चौहान को सौंपा। बताया कि 104 भारतीयों को बर्बरतापूर्ण तरीके से भारत भेजा गया है। Kairana News

    देश में फैली बेरोजगारी के चलते ये लोग अमेरिका जाने को विवश हुए थे, जो बड़ी बदसलूकी के साथ देश में वापिस आये है। वतन वापिस लौटे इन लोगो के प्रति भारत सरकार का रवैया भी काफी अपमानजनक रहा है। युवाओं का रोजगार के लिए विदेशों में पहुंचना देश में बढ़ती बेरोजगारी को दर्शाता है। भारतीयों के देश वापिसी के इस तरीके से मुल्क के आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है। पत्र में अमेरिका से वापिस आ रहे लोगो की सम्मानजनक वापिसी सुनिश्चित करने तथा बेरोजगारी की समस्या पर अंकुश लगाए जाने की मांग की गई है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Baatcheet Pratiyogita: संवाद के माध्यम से बातचीत प्रतियोगिता में प्रेमचंद टीम रही प्रथम

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here