हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी किसान आंदोलन ...

    किसान आंदोलन पर प्रस्तावित समिति में व्यापारियों को शामिल करने की मांग

    Farmers Agitation

    नयी दिल्ली। अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ ने किसान आंदोलन पर गठित होने वाली प्रस्तावित समिति में व्यापारियों को भी शामिल करने की मांग की है। परिसंघ ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बृहस्पतिवार को एक पत्र भेजकर कहा है कि खाद्य आपूर्ति श्रृंखला में व्यापारी एक महत्वपूर्ण कड़ी है इसलिए प्रस्तावित समिति में व्यापारियों के प्रतिनिधि संगठन अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाना चाहिए।

    परिसंघ के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि किसान आंदोलन पर समिति गठित करने के उच्चतम न्यायालय के आदेश का व्यापारी परिसंघ स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के संबंध में महत्वपूर्ण पक्षों में से एक होने के नाते परिसंघ को भी गठित होने वाली समिति में एक पक्षकार बनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के कारण, आपूर्ति श्रृंखला पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और देश भर के करोड़ों व्यापारी आंदोलन से प्रभावित हो रहे हैं। इसलिए परिसंघ की समिति में समावेश व्यापारियों के दृष्टिकोण को रखने के लिए उपयुक्त है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।