हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गुरुग्राम में...

    गुरुग्राम में प्रदर्शन, टायर जलाने के केस में कांग्रेस प्रत्याशी बुद्धिराजा की हुई पेशी

    Gurugram News
    गुरुग्राम में प्रदर्शन, टायर जलाने के केस में कांग्रेस प्रत्याशी बुद्धिराजा की हुई पेशी

    अदालत ने 50 हजार के मुचलके पर दी जमानत

    गुरुग्राम (संजय कुमार मेहरा)। करनाल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा सोमवार को गुरुग्राम की अदालत में पेश हुए। पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश किए गए चालान पर उन्हें यहां पेशी पर आना पड़ा। अदालत ने उन्हें 50 हजार के मुचलके पर जमानत दी। Gurugram News

    बता दें कि ईडी ने राहुल गांधी को पहली बार पूछताछ के लिए समन भेजा था। उसके विरोध में दोश्भर में कांग्रेस ने प्रदर्शन किए थे। हरियाणा में भी यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किए। गुरुग्राम में जयपुर हाइवे पर खेडक़ीदौला टोल के पास यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा के नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन किया गया था। पुलिस से भी झड़प हुई थी। प्रदर्शन के दौरान यहां टायरों में आगजनी की गई थी।

    दिव्यांशु बुद्धिराजा समेत 5 यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज है केस

    इस घटनाक्रम में खेडक़ीदौला पुलिस ने दिव्यांशु बुद्धिराजा समेत 5 युवा कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने अदालत में चालान पेश किया, जिसके आधार पर वे सोमवार को यहां अदालत में पेशी पर पहुंचे। अदालत ने उन्हें 50 हजार के मुचलके पर जमानत दी है। Gurugram News

    पेशी के बाद पत्रकारों से बातचीत में दिव्यांशु बुद्धिराजा ने पूर्व सीएम मनोहर लाल को ललकारते हुए कहा कि किसी को इतना भी ना डराया जाए कि उसके अंदर का डर खत्म हो जाए। उनके पर युवाओं की आवाज उठाने के केस दर्ज हैं। पुराने केसों को चुनाव में ढाल बनाने की कोशिश की जा रही है। इससे साफ है कि सरकार कहीं ना कहीं घबराई हुई है। करनाल और हरियाणा की जनता समझ रही है।

    सरकार की धक्काशाही का जनता लोकसभा चुनाव में करारा जवाब देगी। बुद्धिराजा ने कहा कि जिस दिन से उन्हें कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है, उसी दिन से उनके पुराने केसों को उजागर किया जा रहा है। इससे सरकार का चेहरा जनता के सामने उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि जो आवाज सीएम रहते मनोहर लाल के खिलाफ उठाई थी, उसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है। बुद्धिराजा ने कहा कि-ना में डरने वाला हूं, ना रुकने वाला हूं, ना झुकने वाला हूं।

    गोहाना के रहने वाले हैं प्रियांशु बुद्धिराजा | Gurugram News

    बता दें कि हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा करनाल लोकसभा सीट से पूर्व सीएम मनोहर लाल के सामने चुनाव लड़ रहे हैं। सोनीपत के गोहाना में जन्में प्रियांशु बुद्धिराजा छात्र राजनीति से ही राजनीति में पहुंचे हैं। उनके पिता रोहतक में क्लर्क के पद से रिटायर हुए हैं। मां एक स्कूल में टीचर थीं। बुद्धिराजा को पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में पढ़ाई के दौरान वर्ष 2014-15 शैक्षणिक वर्ष के लिए छात्र परिषद का अध्यक्ष चुना गया था। वर्ष 2017 में बुद्धिराजा को हरियाणा एनएसयूआई अध्यक्ष चुना गया था।

    इसके बाद उन्हें हरियाणा यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया। उनके खिलाफ वर्ष 2018 में तत्कालीन सीएम मनोहर लाल के काफिले को रोकने के मामले में भी केस दर्ज करके जेल भेजा गया। बुद्धिराजा ने राजकीय महाविद्यालय पंचकुला के दौरे के दौरान बेरोजगार युवाओं को एकत्रित किया था। उन्होंने इस दौरान सीएम मनोहर लाल के काफिले में घुसने का प्रयास किया था। Gurugram News

    Indian Railways: टिकट चेकिंग से मची अफरा-तफरी, विभाग ने वसूला रिकॉर्ड राजस्व!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here