हमसे जुड़े

Follow us

35.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home देश Indian Railwa...

    Indian Railways: टिकट चेकिंग से मची अफरा-तफरी, विभाग ने वसूला रिकॉर्ड राजस्व!

    Indian Railways

    Indian Railways: बीकानेर (सच कहूं न्यूज)। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल द्वारा ट्रेनों में बिना टिकट अथवा अनाधिकृत टिकट के साथ यात्रा करने तथा तय सीमा से अधिक सामान के साथ यात्रा की रोकथाम के लिया लगातार टिकट चेकिंग की जा रही है।

    कुल 10 करोड़ 98 लाख रूपए का राजस्व टिकट चेकिंग से प्राप्त | Indian Railways

    इसके अंतर्गत समय समय पर विशेष अभियान भी चलाया जाता है। वर्ष 2023-24 में बीकानेर मंडल ने माह अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक कुल 10 करोड़ 98 लाख रूपए का राजस्व टिकट चेकिंग से प्राप्त किया। इस तरह मंडल ने उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय द्वारा निर्धारित लक्ष्य 10 करोड़ 60 लाख रुपए को समय सीमा में प्राप्त किया। ये राजस्व 2,62,191 मामलो से प्राप्त किए।

    टिकट चेकिंग में की जा रही सख्ती इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी जारी है। इस वर्ष माह अप्रैल 2024 में की गई टिकट चेकिंग में अनाधिकृत टिकट और अनबुक्ड लगेज के साथ यात्रा करने के 24587 मामले दर्ज किए जिससे रेलवे को 1 करोड़ 11 लाख 34 हजार रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। Indian Railways

    Heavy Rain: भारी बारिश और बाढ़ का कहर, 56 की मौत, 67 लापता

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here