हमसे जुड़े

Follow us

17.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा शिक्षा मंत्री...

    शिक्षा मंत्री कंवर पाल के आवास पर शिक्षकों का प्रदर्शन

    Demonstration of teachers sachkahoon

    37 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई

    यमुनानगर (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल के आवास पर मंगलवार को शारीरिक शिक्षकों (पीटीआई) के प्रदर्शन की घटना को लेकर मंत्री के निवास स्थान की सुरक्षा में लापरवाही करने के आरोप में 37 पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन, बर्खास्तगी आदि की कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक कमल दीप गोयल ने 37 कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्यवाही करते हुए 18 पुलिस कर्मचारियों को निलम्बित कर उनके खिलाफ विभागीय जाँच के आदेश दिये हैं। इसके अलावा 03 विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) को पुलिस विभाग से बर्खास्त किया गया है तथा 16 होम गार्ड के जवानों को उनके विभाग में वापिस करते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की अनुशंसा की गई है। पुलिसकर्मियों में 4 उपनिरीक्षक, एक महिला उपनिरीक्षक तीन सहायक उप निरीक्षक, पांच हेड कांस्टेंबल और पांच महिला कांस्टेंबल शामिल है।

    इससे पूर्व इस मामले में करीब 250 से ज्यादा शारीरिक शिक्षको के खिलाफ कोविड-19 नियमों के उल्लंघन के आरोप में आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। अब उन पर सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की करने के आरोपों के तहत भारतीय दंड संहिता की धाराएं 147, 149, 332 और 353 भी जोड़ दी गई हैं।

    क्या है मामला

    पीटीआई और रेखांकन शिक्षक साल भर से बहाली की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। अनाज मंडी में प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अपने ह्यप्रभात फेरीह्य कार्यक्रम के तहत मंगलवार सुबह करीब सवा छह बजे मंत्री के जगाधरी में शिवपुरी स्थित आवास पर पहुंच गये थे। भारतीय जनता पार्टी ने इसे सुरक्षा में चूक करार दिया। पुलिस ने शाम को प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया और 17 नामजद समेत 250 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोविड-19 के दौरान विरोध, रैली, प्रदर्शन न करने के सरकारी आदेशों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here