हमसे जुड़े

Follow us

18 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home देश पूज्य गुरु जी...

    पूज्य गुरु जी के आगमन की खुशी में उकलाना ब्लॉक की साध-संगत ने बनाई सुंदर रंगोली व निकाली जागो

    welcome

    वैलकम यू गुरु पापा जी की बनाई सुंदर रंगोली –

    साध-संगत ने बांटे लड्डू, जलाए देसी घी के दीपक

    सच कहूँ उकलाना , कुलदीप स्वतंत्र
    पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के बरनावा, यूपी आश्रम में पहुंचने पर साध-संगत में खुशियों का समुन्द्र ठाठें मार रहा हैं। इसी खुशी को लेकर डेरा की साध-संगत जहां एक-दूसरे को पूज्य गुरू जी के आने की खुशी की बधाई दे रही हैं, वहीं साध-संगत लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार कर रही है। ब्लॉक उकलाना की साध-संंगत ने ब्लॉक नामचर्चाघर को बहुत ही भव्य तरीके से सजाया, वहीं साध-संगत ने पूज्य गुरू जी के आने की खुशी में दीप जलाकर खुशी मनाई।

    uklana

    साध-संगत ने बनाई आकर्षक रंगोली व निकली जागो –

    इस अवसर पर ब्लॉक भंगीदास नरेश इंसा व सुरेंद्र खुराना इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरू जी के आने से समस्त साध-संगत में खुशी की लहर हैं। जिसके चलते साध-संगत अपने घरों में नाचगाकर अपनी खुशी मना रही हैं। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरू जी के आने की खुशी में साध-संगत ने नामचर्चा घर में दीप जलाएं व रंगोली से वैलकम यू गुरु पापा जी की रंगोली बनाकर पूज्य गुरू जी का स्वागत किया। इस अवसर पर ब्लॉक भंगीदास नरेश इन्सां, सुरेंद्र खुराना इन्सां, डॉ राणा इन्सां, रवि इन्सां, संजय इन्सां, सूबे सिंह इन्सां, अमरजीत इन्सां, सरोज इन्सां व साध-संगत मौजूद रही ।

    uklana

    मानवता भलाई के 142 कार्यों को मिलेगी दोहरी गति

    इस अवसर पर ब्लॉक भंगीदास नरेश इन्सां ने कहा कि पूज्य गुरू जी के आने से खुशियों के साथ-साथ मानवता भलाई के 142 कार्यों को भी दोहरी गति मिलेगी। साध-संगत ने नामचर्चाघर में साफ सफाई कर पूज्य गुरू जी के स्वागत में लड़ियां लगाई व जागो निकली। इस अवसर पर ब्लॉक भंगीदास नरेश इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरू जी के आने की खुशी में साध-संगत में पूज्य गुरू जी के दर्शनों की तड़प है, जिसके लिए उन्होंने साध-संगत से अपील की है कि जैसा भी साध-संगत के लिए सेवादारों को आदेश आएगा उसी अनुसार उन्हें रहना हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here