हमसे जुड़े

Follow us

18 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home देश डेरा श्रद्धाल...

    डेरा श्रद्धालुओं ने जरूरतमन्द को बनाकर दिया ‘आशियाना’

    सच कहूँ/अनिल लुटावा
    अमलोह। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए ब्लॉक अमलोह की साध-संगत ने एक जरूरतमन्द डेरा श्रद्धालु बहन मनजीत कौर इन्सां को घर बनाकर दिया। इस संबंधी जानकारी देते लवली इन्सां अमलोह ने बताया कि बहन मनजीत कौर इन्सां के घर की दीवारें और छत्त की हालात बहुत ही दयनीय बनी हुई थी और मनजीत कौर इन्सां अपने तीन बच्चों के साथ बरसात के मौसम में बहुत ही बुरे हालातों में इस घर में रह रही थी, जिसे देखते हुए ब्लॉक अमलोह की साध-संगत ने उक्त बहन को पूरा घरा बनाकर दिया है। इस मौके मिस्त्री पाल सिंह इन्सां, मिस्त्री मलकीत सिंह इन्सां, मिस्त्री सुरजीत इन्सां, डॉ. अवतार विर्क इन्सां जिम्मेवार शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग, चमकौर सिंह इन्सां 15 मैंबर, सेवा सिंह इन्सां, तरसेम सिंह इन्सां और अमलोह की साध-संगत उपस्थित थी। इस उपरांत बहन मनजीत कौर इन्सां ने पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां और साध-संगत का तहदिल से शुक्राना किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here