हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    सर्दी की रात में घूम-घूमकर डेरा के सेवादारों ने बांटे कंबल व कपड़े

    2023 की अलसुबह तक करते रहे मानवता भलाई का कार्य

    गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। साल भर परमार्थ, सेवा के कार्यों में जुटे रहने वाले डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने साल 2022 की आखिरी रात को भी ठंड में ठिठुरते लोगों को कंबल, कपड़े वितरित किए। 2022 में सेवा करते-करते सेवादार 2023 की पहली अलसुबह तक सेवा करते रहे। एक जनवरी से पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के अवतार माह की खुशी को दुुगुना करते हुए सेवादार रात में सेवा में जुटे रहे। सेवादारों ने शहर में घूमकर सड़कों किनारे व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर रह रहे लोगों को सर्दी से बचाने के लिए कंबल आदि वितरित किए। हर साल की तरह इस साल भी डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने देर रात तक जरूरतमंदों को की इस तरह से सेवा करके नये साल का स्वागत किया।

    यह भी पढ़ें:– सरदारशहर की साध संगत ने किए मानवता भलाई कार्य

    इन-इन जगहों पर बांटें गर्म वस्त्र

    31 दिसम्बर 2022 की रात को गुरुग्राम के ईएसआई अस्पताल, सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल, सेक्टर-4-7 चौक, बाबा प्रकाश पुरी चौक, रेलवे स्टेशन समेत कई स्थानों पर जरूरतमंदों को कंबल व गर्म कपड़े भेंट किए। डेरा सच्चा सौदा के सेवादार शनिवार रात को कार्यक्रम तय करके घर से निकले। अपने वाहनों पर कंबल आदि रखकर सड़कों पर घूमकर सुविधाओं से वंचित लोगों की तलाश करके उनको सर्दी से बचाव के लिए कंबल व कपड़े सौंपते रहे। डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षाओं पर चलते हुए ही वे इस कार्य को कर रहे हैं। उन्होंने सदा मानवता की भलाई, सेवा के लिए प्रेरित किया है। भविष्य में भी इसी तरह से जनसेवा में जुटे रहेंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here