हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ हादसे में घाय...

    हादसे में घायल युवकों को डेरा श्रद्धालुओं ने पहुंचाया अस्पताल

    Dera devotees sachkahoon

    मरीज के परिजनों ने पूज्य गुरु जी व डेरा अनुयायियों का जताया आभार

    जाखल (तरसेम सिंह)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते डेरा श्रद्धालुओं (Dera Devotees) ने हादसों में घायल हुए दो युवकों को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर उनकी जिदंगी बचाई। ब्लॉक के 15 मैंबर राजेंद्र इन्सां ने बताया कि नामचर्चा घर के पास एक मोटरसाइकिल और रेहड़ा की आपसी भिड़ंत हो गई।

    जिसमें दो युवकों को गंभीर चोटें आई। घायलों को तड़पते देख नामचर्चा घर के सेवादार अजायब सिंह, काला सिंह, तरसेम इन्सां, श्याम लाल बत्रा, गगनदीप इन्सां, पप्पी इन्सां व बलकार सिंह मौके पर पहुंचे और तुरंत एंबुलेंस को कॉल की। डेरा श्रद्धालु घायलों को एंबुलेंस में लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया गया। इस नेक भलाई के कार्य के लिए मरीज और उसके पारिवारिक सदस्यों की तरफ से पूज्य गुरू जी और साध-संगत का तहदिल से धन्यवाद किया गया।

    क्या कहते हैं डॉक्टर डॉ. अमरदीप

    इस बारे में मेडिकल अधिकारी डॉ. अमरदीप ने बताया कि डेरा श्रद्धालु (Dera Devotees) दो युवकों को घायल अवस्था में लेकर आए थे, जिनमें से एक को अग्रोहा रैफर कर दिया गया वहीं दूसरे के पेट में हैंडल धंस जाने की वजह से उसको परिवारिक सदस्य निजी हॉस्पिटल में ले गए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here