हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    भारतीय सेना के लिए डेरा अनुयायी ने किया रक्तदान

    Dera-follower

    मुम्बई। रक्तदान की सेवा में अग्रणी रहने वाले डेरा सच्चा सौदा अनुयायी विश्वभर में ‘ट्र्यू ब्लड पम्प’ के नाम से जाने जाते हैं। उनकी यह अनूठी पहचान यूं ही नहीं बनी, पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की रहनुमाई में 90 के दशक से ही लाखों करोड़ों डेरा अनुयायी अपने सतगुरु की पावन प्रेरणाओं पर फूल चढ़ाते हुए यथासम्भव जरूरतमंदों, सेना व पुलिस के जवानों को रक्तदान कर इंसानियत के प्रति अपनी सेवा निभाते आ रहे हैं।

    इसी कड़ी में पूज्य गुरुजी की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए महाराष्ट्र के मुम्बई से सतपाल इन्सां ने पूज्य गुरुजी की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए दिल्ली कैंट में स्थित आर्म्ड फोर्सेस ट्रांसफ्यूजन सेंटर में सेना के जवानों के लिए एक यूनिट रक्तदान कर मानवता का फर्ज़ अदा किया। बता दें कि पूज्य गुरुजी के मार्गदर्शन के चलते आज डेरा सच्चा सौदा रक्तदान के क्षेत्र में तीन विश्व रिकॉर्ड कीर्तिमान के रूप में स्थापित कर मानवता की इस सेवा में पहले पायदान पर है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here