हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    साध-संगत ने जरूरतमंद परिवारों को दिया राशन

    Humanity

    ब्लॉक उपकार कॉलोनी में आयोजित नामचर्चा के दौरान कविराजों ने गाया गुरुयश

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। गत दिवस ब्लॉक उपकार कॉलानी में नामचर्चा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ ब्लॉक भंगीदास परमजीत इन्सां ने पावन नारा ‘‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’’ बोलकर किया। जिसके बाद कविराजों ने पवित्र गं्रथों से भजन बोलकर सतगुरु का गुणगान किया। नामचर्चा के दौरान साध-संगत द्वारा जहां सृष्टि की सुख शांति के लिए प्रार्थना की गई वहीं दो जरूरतमंद परिवारों को राशन भी दिया गया।

    नामचर्चा में ब्लॉक के 15 मंैबर अविनाश इन्सां ने साध-संगत से डेरा सच्चा सौदा की मर्यादा को बनाए रखने व मानवता भलाई कार्यों को बढ़ावा देने की अपील की। इस मौके पर 15 मैंबर अमनप्रीत इन्सां, पवन इन्सां, महावीर इन्सां, प्रवीन इन्सां, नसीब इन्सां, सतीश इन्सां, कृष्ण इन्सां सहित अन्य साध-संगत व सुजान बहनें मौजूद रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।