हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    चलने-फिरने में लाचार बुजुर्ग को डेरा अनुयायियों ने दी व्हील चेयर

    helpless-elderly sachkahoon

    एक बीमार को उपलब्ध करवाई दवाइयां

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। शनिवार को डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस. वेलफेयर फोर्स विंग के ब्लॉक गुरुग्राम के सेवादारों ने यहां राजेंद्रा पार्क में बीमारी के चलते चलने-फिरने में असमर्थ बुजुर्ग को व्हील चेयर भेंट की। व्हील चेयर पाकर बुजर्ग की आँखों में एक नई उम्मीद जगी। अपनी दैनिक कार्यों को वे अब आसानी से कर पाएंगे। क्योंकि बीमारी ने उन्हें बिस्तर तक ही सीमित कर रखा था। डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने बुजुर्ग को व्हील चेयर देने के अलावा सेक्टर-9 में रहने वाले एक परिवार की भी सहायता दी।

    इस परिवार में 7 साल 9 महीने से व्यक्ति बीमारी के कारण बिस्तर पर है। सेवादार हर माह उसे दवाइयां देते हैं। पिछले 3 साल 9 महीने से डेरा के सेवादारों द्वारा बीमार की दवाइयों का खर्च वहन किया जा रहा है। उसके स्वस्थ होने के इंतजार में परिवार भी है और सेवादार भी। इसी उम्मीद में रोज नया दिन निकलता है। डेरा के सेवादारों ने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने उन्हें सदा नेकी, भलाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। दीन-दुखियों की सेवा करने का मार्ग दिखाया है। पर्यावरण दिवस के मौके पर शनिवार को सेवादारों ने तुलसी के 7 पौधे भी लगाए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।