हमसे जुड़े

Follow us

17.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा डेरा सच्चा सौ...

    डेरा सच्चा सौदा एक अध्यात्मिक संस्था, जो जीने का सही मार्ग सिखाती है: अरतीस

    Spiritual Institution sachkahoon

    जाखल में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन

    सच कहूँ/तरसेम सिंह, जाखल। डेरा सच्चा सौदा एक समाज सेवी संस्था (Spiritual Institution) है, पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए आज करोड़ों लोग मानवता भलाई कार्यों में तल्लीन है। उक्त उदगार ब्लॉक भंगीदास अरतीस इन्सां ने ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा के दौरान साध-संगत को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा मानवता भलाई कार्यों को और बढ़ावा देने के लिए पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा से आज भी डेरा सच्चा सौदा श्रद्धालु दिन-रात इंसानियत की सेवा में जुटे हुए हैंं।

    ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन भूना रोड़ पर स्थित नामचर्चा घर में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक किया। नामचर्चा का संचालन ब्लॉक भंगीदास अरतीश कुमार इन्सां ने किया। उसके बाद कविराज भाइयों ने सुंदर-सुंदर भजनों का गायन किया। नामचर्चा (Spiritual Institution) के अवसर पर जंग सिंह इन्सां ने डेरा से प्रकाशित ग्रंथ में से पूज्य गुरु जी के अनमोल वचन पढ़कर सुनाएं। इस अवसर पर जिला 25 मेंबर रामफल इन्सां, 15 मेंबर, गांव के भंगीदास, बुजुर्ग समिति सेवादार, सुजान बहने और शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार बहन-भाई मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here