हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ LIVE: जींद मे...

    LIVE: जींद में उमड़ा संगत का सैलाब, सड़कों पर लगा जाम

    जींद (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा रूहानी स्थापना माह के अवसर पर आज जींद स्थित एकलव्य स्टेडियम के सामने सेक्टर-9 में पावन भंडारे की नामचर्चा आयोजित की गई। नामचर्चा शुरू होने के साथ ही पूरा पंडाल खचा-खच भर गया था। भीषण गर्मी के बावजूद साध-संगत में भारी उत्साह देखने को मिला । पंडाल के आस-पास पानी की छबीलें लगाई गई। भारी संख्या में पहुंच रही साध-संगत के मद्देनजर पंडाल का विस्तार करना पड़ा । साध संगत ने नामचर्चा में पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अनमोल वचनों को सुना।

     गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा की पहली पातशाही पूज्य बेपरवाह सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज ने 29 अप्रैल सन् 1948 में डेरा सच्चा सौदा की स्थापना की थी। आप जी ने लोगों को गुरुमंत्र देकर मानवता भलाई के कार्यों पर चलने का रास्ता बताया। पूज्य परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज ने हजारों सत्संग कर लाखों लोगों को गुरमंत्र देकर इंसानियत की राह पर चलाया।

    हजूर पिता संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने मानवता भलाई के इस कारवां को गति देते हुए करोड़ों लोगों को गुरुमंत्र देकर उनका जीवन सार्थक किया। आज करोड़ों की संख्या में साध-संगत पूज्य गुरू जी की शिक्षाओं पर चलकर नशे व अन्य कुरीतियों से तौबा कर खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। पूज्य गुरू जी ने 29 अप्रैल 2007 को रूहानी जाम की शुरूआत कर मर चुकी इंसानियत को जिंदा करने का बीड़ा उठाया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here