हमसे जुड़े

Follow us

18.8 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home देश डेरा सच्चा सौ...

    डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों की मुरीद हुई राजस्थान की पुलिस

    Rajasthan-police

    कोटा (सच कहूँ/राजेन्द्र हाडा)। सर्वधर्म संगम डेरा सच्चा सौदा के 75वें रूहानी स्थापना माह की खुशी में कोटा के महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम परिसर में आयोजित पावन भंडारे में कोटा सहित आसपास के जिलों से भारी तादाद में साध-संगत उमड़ी। साध-संगत के श्रद्धाभाव के सामने विशाल पंडाल छोटा पड़ गया।

    नामचर्चा की शुरूआत से पहले ही पूरा पंडाल साध-संगत से खचाखच भर गया था। इस दौरान साध-संगत ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी द्वारा चलाये जा रहे 156 मानवता भलाई कार्यों की श्रृंखला में जननी सत्कार मुहिम के तहत जरूरतमंद 29 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार के किटें बांटी गर्इं, ताकि उनकी आने वाली संतान निरोगी एवं स्वस्थ पैदा हो। इसी के साथ पक्षियोंद्वार मुहिम के तहत 121 परिण्डे वितरित किए गए। ताकि भीषण गर्मी में पक्षी प्यासे न रहें तथा उनके लिए पेयजल के साथ-साथ दाने की व्यवस्था भी साध-संगत कर सके।

    सेवा की मिसाल है डेरा सच्चा सौदा : सब इन्सपेक्टर रोहित कुमार

    पुलिस सब इन्सपेक्टर रोहित कुमार ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने हर स्तर पर अपनी अपनी सेवाएं इतनी माकूल तरीके से संभाल रखी हैं कि पुलिस एवं प्रशासन की जरूरत ही नहीं। उन्होंने कहा कि यातायात समिति, पेयजल समिति, केंटीन समिति, लंगर समिति, साउण्ड समिति सभी लोग पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी अपनी सवाएं दे रहे हैं। यह अपने आप में तारीफ के काबिल है। सेवा की मिसाल है डेरा सच्चा सौदा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here