हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More
    Home देश डेरा सच्चा सौ...

    डेरा सच्चा सौदा के इंस्ट्राग्राम पर आई नई रील, देखें

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के इंस्ट्राग्राम पर नई रील अपलोड हुई है। रील में आप डेरा अनुयायी को रक्तदान करते हुए देख सकते हैं। आपको बता दें कि डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी जब भी किसी को रक्तदान की जरूरत होती है तो तुरंत अस्पताल जाकर रक्तदान करते हैं।

    dera

    पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि हमने जब खूनदान का कैंप शुरू करवाया, आई कैंप लगा करते थे, उस दरम्यिान देखा कि लोग भाग-भाग कर सेवा कर रहे हैं। पर उससे पहले हमने 1980 से 1990 के बीच में कई बार देखा कि अगर ब्लड की जरूरत पड़ती तो सगा भाई सगे भाई को नहीं देता था। एक बार हम किसी के साथ गए थे तो डॉक्टर साहिबान कहने लगे कि ब्लड डोनेट करना पड़ेगा। तो मरीज के भाई का ब्लड ग्रुप उससे मिलता था। लेकिन जब उनसे मांगा गया तो वो आगे चले गए, साइड में चले गए, वापिस लौटे ही नहीं। तो ऐसा टाइम भी था। और आज राम-नाम के प्यारे लाखों में हैं, जो ब्लड डोनेट को तैयार रहते हैं, बेमिसाल, कमाल।

    पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि नौजवान पीढ़ी को हमने देखा कि विवाह शादी के दिन ब्लड डोनेट करके आते हैं, जन्म दिन के दिन ब्लड डोनेट करते हैं, पेड़ लगाते हैं, मानवता का भला करते हैं, ये बेमिसाल बातें हैं। वो कहावत है पुरातन वनडे हीरो, शादी जब होती है तो वो हीरो ही होता है, सबका ध्यान उसी पर ही होता है। तो एक दिन का तो वो हीरो है ही है, लेकिन अगर वो हीरो जाकर ब्लड डूनेट करता है और मरणोपरांत आँखेंदान और शरीरदान का प्रण करता है तो वास्तव में वो लंबे समय के लिए हीरो बन जाता है। अपनी इन्सानियत की वजह से, अपनी मानवता की वजह से। तो ये अपने आप में बहुत बड़ी बात है। तो भाई ज्यों-ज्यों सेवा करते जाओगे तो आपका ध्यान, आपके विचार सुमिरन में लगने लगेंगे और ज्यों-ज्यों सुमिरन करोगे, त्यों-त्यों आत्मबल बढ़ता जाएगा, त्यों-त्यों आप अपने हर क्षेत्र में शारीरिक, मानसिक, रूहानी यानि आत्मिक पर तरक्की करेंगे और समाज के लिए कुछ ना कुछ अच्छा करते चले जाएंगे, जिससे आपका नाम हमेशा के लिए अमर हो जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here