मरीजों के परिजन बोले, धन्य है सेवादारों की सेवा
कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/देवीलाल बारना)। डेरा सच्चा सौदा के 4 सेवादारों ने तीन लोगों को इमरजेंसी में रक्तदान कर जान बचाने का काम किया है। प्रथम मामले में शाहाबाद के सिद्धार्थ अस्पताल में एक लीवर कैंसर से पीड़ित मरीज जरनैल सिंह को कुरुक्षेत्र सेक्टर 8 निवासी वीरेंद्र व सेक्टर 7 निवासी दिनेश ने रक्तदान किया। वीरेंद्र सिंह व दिनेश ने शाहाबाद स्थित केशो देवी नराती देवी ब्लड बैंक में रक्तदान किया। Kurukshetra News
दूसरे मामले में एलएनजेवी अस्पताल कुरुक्षेत्र में दाखिल मरीज सुशीला के लिए ब्लॉक उमरी के गांव ढेरूमाजरा निवासी साहिल व रामकुमार ने रक्तदान किया। डेरा सच्चा सौदा के सच्चे नम्र सेवादार प्रवीण ने इन मरीजों ने डेरा सच्चा सौदा की हेल्पलाईन पर ब्लड की मांग की थी। इसी के तहत सेवादारों ने रक्तदान किया है। सच्चे नम्र सेवादार प्रवीण कडामी ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा हेल्पलाईन नंबर शुरू किया गया है। हेल्पलाईन पर कॉल के जरिए जो मरीज खून की डिमांड देते हैं, उन्हे सेवादारों द्वारा रक्तदान किया गया है। Kurukshetra News
परिजन बोले, धन्य हैं ये सेवादार
जिन मरीजों को खूनदान किया गया। मरीजों के परिजनों ने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि धन्य है पूज्य गुरु जी जिनकी पावन प्रेरणा व सेवादारों की सेवा, जो निस्वार्थ रूप से सेवा कार्य कर रहे हैं। Kurukshetra News















