
रेलवे स्टेशन पर लगती है हर साल गर्मियों में ठंडे पानी की छबील
- गर्मी के पूरे सीजन में पानी पिलाने की सेवा करते है डेरा प्रेमी | Kaithal News
कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kaithal News: पूरे हरियाणा में इस समय गर्मी का सिलसिला जारी है। अब पूरे प्रदेश में हीटवेव चल रही है तापमान 44 डिग्री को पार कर चूका है। इस गर्मी में जहाँ बिना मतलब कोई एक कदम भी किसी के लिए बढ़ाता वहीं हरियाणा के कैथल जिले में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो समाज सेवा का जज्बा लिए मैदान में डटे हुए हैं। जैसा कि सभी को पता ही है गर्मी के मौसम में पानी की सबसे अधिक जरूरत होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए कैथल ब्लॉक की साध संगत ने रेलवे स्टेशन पर ठंडे पानी की छबील लगाई हुई है। दर्जनों सेवादार रोजाना यहाँ सेवाए दे रहे है। इन लोगों का काम भीषण गर्मी में लोगों की प्यास बुझाने का है। Kaithal News
कहा जाता है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इस तपती गर्मी में यदि आपने किसी प्यासे व्यक्ति को पानी दे दिया तो उससे बड़ा पुण्य का काम कोई और हो नहीं सकता। ब्लॉक कैथल के डेरा सच्चा सौदा के सेवादार पिछले 13 साल से हर साल गर्मी में रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर अपने निजी खर्चे से ट्रेन के यात्रियों को शीतल जल की सेवा दे रहे हैं. जिसे ट्रेन में सफ़र करने वाले हजारो यात्री अपनी प्यास बुझाते है। इस मौके पर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सदस्य व् सेवादार मौजूद रहे। Kaithal News
बता दे कि कैथल रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेने सिर्फ 1 या 2 मिनट के लिए ही रूकती है जिसे यात्री नीचे उतरकर पानी पीने जाये तो ट्रेन छुटने का डर रहता है जिस कारण बहुत से यात्री प्यासे ही सफर करते है। गाड़ी ठहराव होने पर तुरंत सेवादार अपने हाथों में पानी की ट्रे लेकर यात्रियों की ओर दौड़ पड़ते हैं। यात्री भी ठंडा पानी पीकर अपनी प्यास बुझाते हुए बोलते हैं थैक्यू डेरा सच्चा सौदा।
हजारो यात्रियों की बुझती है प्यास: प्रेमी सेवक
कैथल ब्लाक के जोन 8 के प्रेमी सेवक लखपत इंन्सा ने बताया कि संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंन्सा की शिक्षाओ पर चलते हुए सेवादार हर साल यहाँ गर्मी के मौसम में पानी पिलाने की सेवा करते है। रेलवे स्टाफ की तरफ से भी पूरा सहयोग किया जाता है। ये सेवा गर्मी के सीजन में लगातार चलती रहती है। यात्रियों को पानी पिलाने के साथ साथ यहाँ पर पक्षियों के लिए भी दाना पानी का प्रबंध किया जाता है। दर्जनों सेवादार यहाँ सेवा करने सुबह ही पहुँच जाते है। शाम को भी सभी गाड़ियों के जाने के बाद सेवादार घर जाते है। सेवादारो की बदौलत रोजाना हजारो यात्री पानी पी जाते है।
हर किसी को मानव भलाई कार्यो में आगे आना चाहिए: स्टेशन अधीक्षक
कैथल स्टेशन अधीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि मैं हर साल देखता हूँ कि गर्मी शुरू होते ही डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी ठंडे पानी की छबील यहाँ लगाते है। ट्रेन यात्रियों और अन्य आने जाने वाले सेवादारो के लिए ये ठंडे पानी का प्रबंध करते है। सेवादारो की निस्वार्थ सेवा भावना की कदर करते हुए कैथल रेलवे की तरफ से भी इनका हर प्रकार से सहयोग किया जाता है | इसके अलावा यहाँ पर पेड़ पौधे भी डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों की तरफ से लगाये जाते है। हर किसी को मानव भलाई के कार्यो में आगे आना चाहिए।
रोजाना देखता हूँ इन्हें निस्वार्थ भाव सेवा करते हुए: यात्री
ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठे एक युवा यात्री से जब बातचीत कि गयी तो उसने बताया कि मेरा रोजाना कुरुक्षेत्र आना जाना होता है। मैं रोजाना डेरा सच्चा सौदा के इन सेवादारो इस तपती गर्मी के मौसम में ठंडा पानी पिलाने की सेवा करते हुए देखता हूँ। गर्मी में यात्रियों को बहुत अच्छी सुविधा ये सेवादार दे रहे है। धन्य है इनके गुरूजी और धन्य है ये सेवादार जो रोजाना अपना काम धंधा छोड़कर निस्वार्थ भाव से यहाँ सेवा करने पहुँच जाते है। पानी डालते हुए ये साफ़ सफाई का भी विशेष ध्यान रखते है। Kaithal News
पुण्य का कार्य कर रहे डेरा सेवादार: राजेश कुमार
कैथल रेलवे चौंकी इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि पिछले कई सालो से डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु यहाँ पानी पिलाने का काम कर रहे है। बड़ा ही पुण्य का कार्य है जो ये सेवादार कर रहे है। हम चाहते है ये लगातार ऐसे ही लोगो की सेवा करते रहे ताकि यात्रियों की प्यास बुझती रहे और गर्मी के इस मौसम में किसी को कोई भी परेशानी न आये।
यह भी पढ़ें:– PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री मोदी गुजरात को देंगे कई परियोजनाओं की सौगात