हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बारिश से खराब...

    बारिश से खराब फसलों पर करेंगे बैठक, एक-एक दाने का मुआवजा देंगे: सीएम

    Fatehgarh Sahib News
    Fatehgarh Sahib News: फतेहगढ़ साहिब में रैली को संबोधित करते मुख्यमंत्री भगवंत मान।

    आंधी-बारिश के बावजूद फतेहगढ़ साहिब रैली को संबोधन करने पहुंचे मुख्यमंत्री

    • कहा, आंधी की तरह है कांग्रेस और शिअद, कुछ समय बाद साफ हो जाएंगे | Fatehgarh Sahib News

    फतेहगढ़ साहिब (सच कहूँ/अनिल लुटावा)। Aam Aadmi Party: लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोर्चा संभाल लिया है। खराब मौसम, आंधी और तूफान के बावजूद सीएम फतेहगढ़ साहिब पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शिअद व भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

    उन्होंने खराब मौसम की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अकाली दल और कांग्रेस वाले इस आंधी की तरह है, जोकि कुछ समय बाद साफ हो जाएंगे। वहीं, उन्होंने कहा कि इस बारिश से फसलों का जो भी नुकसान हुआ। उसका वह पता कर रहे हैं। चंडीगढ़ में वह अधिकारियों से मीटिंग करेंगे। किसानों के दाने दाने का मुआवजा सरकार देगी।

    इस बार भाजपा को ठोक कर जवाब दो | Fatehgarh Sahib News

    सीएम मान ने भाजपा के गुरदासपुर के सांसद सन्नी देओल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह फिल्मों में बार्डर के उस पार जाकर तो हैंडपंप उखाड़ता रहता है, लेकिन उसने पांच साल में गुरदासपुर में एक नल तक नहीं लगवाया है। इस बार लोग भाजपा को पूरा जवाब देंगे। Fatehgarh Sahib News

    सुखबीर बादल पर भी बोला हमला

    शिअद नेता सुखबीर बादल पर भी सीएम ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि पंजाब बचाओ यात्रा में वह अपनी जीप पर छतरी लगाकर चल रहा था। जबकि वालंटियर धूप में चल रहे थे। हालांकि दो दिन गर्मी लगने की वजह से बीमार तक भी हो गए थे। वहीं, उन्होंने छोटे साहिबजादों को लोकसभा में श्रद्धांजलि दिलाने के लिए काम किया। लेकिन अन्य किसी दल ने इस दिशा में कदम नहीं उठाया है।

    सरकारी पैसा ब्याज सहित वसूलेंगे | Fatehgarh Sahib News

    मान ने कहा कि जिन्होंने भी सरकारी पैसा खाया है उसे ब्याज सहित वसूलेंगे। भले ही यह पैसा किसी ने पहाड़ों में दबाया हो या किसी अन्य जगह पर निवेश किया हो। उस पैसे को वसूलकर पहले सरकारी खजाने में जमा करवाया जाएगा। उसके बाद उसे राज्य की भलाई पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब गांव वाले मुख्यमंत्री है। उन्होंने लोगों से आप उम्मीदवार को जिताने की अपील की।

    यह भी पढ़ें:– ईवीएम में कैद हुआ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here