हमसे जुड़े

Follow us

18.6 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य पंजाब हड़ताल के बावज...

    हड़ताल के बावजूद कर्मियों ने की गौशाला में सफाई

    Abohar News
    हड़ताल के बावजूद कर्मियों ने की गौशाला में सफाई

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। एक तरफ जहां सफाई सेवक कर्मचारियों की तीन महीने का वेतन न मिलने के रोष स्वरुप तीसरे दिन हड़ताल चल रही है। वहीं दूसरी तरफ श्री गौशाला कमेटी द्वारा वीरवार से आयोजित होने वाले गो धेनु कथा के चलते सफाई सेवकों ने हड़ताल के बावजूद गौशाला प्रांगण में साफ-सफाई की गई। Abohar News

    गौशाला प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि श्री गौशाला मैनेजिंग कमेटी द्वारा वीरवार को गो धेनु कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके चलते गौशाला प्रांगण में साफ-सफाई करनी थी। लेकिन नगर निगम के सफाई सेवक कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर हड़ताल के तीसरे दिन भी कामकाज बंद किया हुआ है। कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा सफाई सेवक यूनियन को कथा के चलते गौशाला प्रांगण में साफ-सफाई करने की विनती की थी। जिसके चलते सफाई सेवक यूनियन के प्रधान अश्वनी टाक व सफाई सेवकों ने हड़ताल के बावजूद गौशाला प्रांगण में साफ-सफाई की गई। जिसके लिए गौशाला प्रबंधक कमेटी ने सफाई सेवक यूनियन का आभार जताया गया। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– शिखर शिक्षा सदन व मॉर्डन इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here