हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भाजपा ही विका...

    भाजपा ही विकास की गारंटी है: देवेन्द्र कौशिक

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News: भाजपा ही विकास की गारंटी है: देवेन्द्र कौशिक

    भाजपा प्रत्याशी ने जाहरी, ठरू उल्देपुर व सांदल खुर्द सहित कई गांवों में किया जनसंपर्क | Kharkhoda News

    खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: गन्नौर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र कौशिक के जनसंपर्क अभियान को हलके की जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। देवेन्द्र कौशिक शनिवार को कई गांवों में पहुंचे और सहयोग और समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को समर्थन दें, ताकि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास जारी रहे और गन्नौर को प्रदेश का आदर्श क्षेत्र बनाया जा सके। भाजपा ही विकास की गारंटी है। Kharkhoda News

    शनिवार को देवेन्द्र कौशिक ने जाहरी की जनरल चौपाल, ठरू उल्देपुर, सांदल खुर्द की जनरल चौपाला, सांदल कलां में आयोजित जनसभाओं में पहुंचे और भाजपा के लिए मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाली 5 अक्तूबर को भाजपा को वोट देकर गन्नौर की उन्नति और तरक्की के लिए कमल खिलाने का काम करें। हलके का विकास और हलके की जनता की स्मस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि जगह जिस तरह आपका प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा हैं, उससे मैं अभिभूत हूं। जनता का यही आशीर्वाद गन्नौर हलके को आगे बढ़ाने का काम करेगा। भाजपा का लक्ष्य हमेशा गरीब तबके के लोगों को मुख्यधारा में लाकर सशक्त करना रहा है। Kharkhoda News

    कांग्रेस की नीतियों ने सालों तक गरीबों को सिर्फ वादों में उलझाए रखा, उन्हें आत्मनिर्भर बनने से रोका। लेकिन भाजपा की सरकार गरीबों को नकारा नहीं, बल्कि समाज का मजबूत हिस्सा बनाकर ऊपर उठाने का काम करती है। भाजपा का प्रयास हर गरीब परिवार को बेहतर शिक्षा, रोजगार और सम्मानजनक जीवन देना है ताकि वह खुद अपने पैरों पर खड़ा हो सके। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आने वाली 5 अक्तूबर को प्रदेश के साथ-साथ गन्नौर में विकास को गति देने के लिए भाजपा को ही चुनें। इस अवसर पर पूर्व विधायक निर्मल चौधरी, आज़ाद नेहरा, अमित सैनी, नीरज सरपंच थरु, शकुंतला राठी, संदीप सरपंच उल्डेहपुर व परदीप नांदल सहित अन्य मौजूद रहे। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– मुख्यमंत्री आवास के पास जहरीला पदार्थ खाकर पहुंची महिला

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here