हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Road Accident: क्रेन बाइक भिड़ंत में देवर भाभी की मौत

    Road accident

    सादुलपुर (सच कहूँ न्यूज)। कस्बे में क्रेन-बाइक में टक्कर हो जाने से देवर-भाभी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कस्बे के भगतसिंह चौक के समीप कल शाम यह भीषण हादसा हुआ गांव नेस्ल बड़ी निवासी सुमन (40) पत्नी कैलाश देवर शिवचंद (33) पुत्र नारायणराम के साथ कल दोपहर मोटरसाइकिल पर राजगढ़ की टैगोर एकेडमी में पुत्र से मिलने के लिए आई थी। शाम को वापस जाते भगतसिंह चौक के पास क्रेन से टक्कर हो गई।

    पुलिस ने बताया कि शिवचंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुमन को राजगढ़ के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर चूरू के लिए रेफर कर दिया गया। चूरू के जिला अस्पताल में देर शाम उसने भी दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना के संबंध में नेस्ल बड़ी निवासी ओमप्रकाश जोगी ने ट्रेन के चालक पर लापरवाही बरतने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है। देवर भाभी के शव आज पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिए गए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।