हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home कारोबार Petrol-Diesel...

    Petrol-Diesel Price Today: 5 मई की सुबह-सुबह लोगों को मिली पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर खुशखबरी? जानें अपने शहर का हाल

    Petrol-Diesel Price Today
    Petrol-Diesel Price Today: 5 मई की सुबह-सुबह लोगों को मिली पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर खुशखबरी? जानें अपने शहर का हाल

    Petrol-Diesel Price Today: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी घटबढ़ के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कापोर्रेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा। वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 1.22 प्रतिशत लुढ़ककर 77.99 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। लंदन ब्रेंट क्रूड बढ़त के साथ 82.96 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

    Pension Calculator: पीएफ अकाउंट से कितनी मिलेगी पेंशन, इस आसान फॉर्मूले से समझें कैलकुलेशन

    वहीं देश के कुछ राज्यों व शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं जबकि कुछ प्रदेशों में कीमतें घटी हैं। बिहार, छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें मामूली रूप से बढ़ी हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, हरियाणा और झारखंड समेत कुछ प्रदेशों में भाव घटे हैं। देश के अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी अलग अलग होती हैं। क्योंकि, ईंधन पर राज्य सरकारें अपने मुताबिक टैक्स यानी वैट और अन्य कर लगाती है। उधर हम बात करें तो जम्मू-कश्मीर में पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 66 पैसे सस्ता हो गया है। साथ ही गोवा में क्रमश: 71 पैसे और 69 पैसे की गिरावट आई है।
    इसके अलावा असम, झारखंड़, ओडिशा, राजस्थान और तेलंगाना में दाम मामूली कम हुए हैं।

    देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

    महानगर……………….पेट्रोल…………..डीजल ( रुपये प्रति लीटर)
    दिल्ली ……………….94.72………………87.62
    मुंबई …………………104.21…………….92.15
    चेन्नई………………….100.75…………….92.34
    कोलकाता…………..103.94…………….90.76

    UP के अलग-अलग इलाकों में आज क्या है पेट्रोल का रेट?

    Petrol-Diesel Price Today
    Petrol-Diesel Price Today

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here