हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Ear Cleaning ...

    Ear Cleaning Tips: कान में जमा गंदगी बना सकती है आपको बहरा, इन तरीकों से साफ करें कान, खुद ब खुद बाहर निकलने लगेगी सारी गंदगी

    Ear Cleaning Tips
    Ear Cleaning Tips: कान में जमा गंदगी बना सकती है आपको बहरा, इन तरीकों से साफ करें कान, खुद ब खुद बाहर निकलने लगेगी सारी गंदगी

    Ear Cleaning Tips: हमारे शरीर में एक नाजुक अंग होता हैं, वो है कान… कान का हमें विशेष ख्याल रखना होता हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कान के अंदर जमा होने वाला मैल या वैक्स जिसे सेरेमिन भी कहा जाता हैं। यह कान में जमा होकर उसके लिए एक सुरक्षा कवच के तौर पर काम करता हैं, जो कान के अंदर धूल, बैक्टीरिया जैसी चीजों को अंदर जाने से बचाता हैं, और कान को सुरक्षित रखता हैं।

    वहीं कभी-कभी ऐसा होता हैं कि कान का मैल ज्यादा जम जाता हैं और इससे सुनने की क्षमता पर असर पड़ सकता हैं, इसलिए ऐसे में जरूरी हैं कि कान का मैल समय-समय पर साफ होता रहें, लेकिन इसे सही तरीके से करना जरूरी होता हैं। वहीं अगर आप गलत तरीके से कान की सफाई करते हैं, तो यह कान को इंफेक्ट कर सकता हैं, इसलिए इसे सही तरीके से करना बेहद जरूरी होता हैं। आपको बता दें कि कान का मैल निकालने के कुछ घरेलू नुस्खे भी बेहद काम आ सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको कान का मैल निकालने की कुछ सिंपल और सेफ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनसे आप घर पर ही कान का मैल निकाल सकते हैं।

    1. तेल | Ear Cleaning Tips

    कान करने के लिए आप नारियल तेल, ऑलिव ऑयल या बेबी ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं, सबसे पहले 2-3 बूंदें नारियल तेल या जो भी तेल आप इस्तेमाल करने जा रहे हैं, उसको हल्का सा गर्म कर लें। अब एक कपड़े या टिशू की मदद से कान में कुछ बूंदे तेल की डालें, तेल को कान में डालने के बाद थोड़ी देर तक सिर को झुका कर रखें, ताकि तेल अच्छी तरह से अंदर जाए, फिर एक या दो मिनट बाद सिर को सीधा करें, और हल्के से कान को साफ करें, यह तरीका कान के मैल को नरम करता हैं, जिससे उसे बाहर निकालने में आसानी होती हैं।

    2. स्ट्रांग सॉल्यूश

    हाइड्रोजन पेरोक्साइड और पानी का इस्तेमाल भी कान की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकता हैं, हाइड्रोजन पेरोक्साइड और पानी को 1.1 रेशियों में मिलाएं, अब इसे कान में डालने के लिए एक ड्रॉपर का इस्तेमाल करें, कुछ समय के लिए सिर को झुका कर रखें, ताकि ये कान के अंदर सही से पहुंच सके, 5-10 मिनट बाद सिर सीधा करें, और कान को एक नरम कपड़े से साफ करें।

    3. वॉटर फ्लशिंग

    गर्म पानी से एक सिरेमिक या प्लास्टिक की बोटल को भरें, और फिर धीरे से इसे कान में डालें और कान नीचे की डायरेक्शन में झुका कर फ्लश करें। इस प्रोसेस को 2-3 बार करें। यह कान के अंदर जमा मैल को बाहर लाने का एक सुरक्षित तरीका हैं।

    इन बातों का रखें विशेष ध्यानः- Ear Cleaning Tips

    कान की सफाई करते समय कभी भी तेज वस्तुओं का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे कान के अंदर मैल और ज्यादा दब सकता हैं, या कान में चोट लग सकती हैं।
    वहीं कान की सफाई करते समय बहुत ज्यादा सावधानी बरते, अगर आपको कान में दर्द, या सूजन या फिर सक्रमण का कोई संकेत दिखाई, दे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
    अगर आप बार-बार कान में मैल जमा होते हुए देखते हैं, तो एक डॉक्टर से सलाह लें।

    सावधानी: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है, और इसे किसी भी चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।