हमसे जुड़े

Follow us

12.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home देश दिल्ली में हु...

    दिल्ली में हुयी हिंसा के लिए केंद्र सरकार दोषी: सोनिया

    राज्यसभा की 52 सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया मार्च में शुरू हो जाएगी (Political Discussion )

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली में हुयी हिंसा के लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराते हुए गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा और राजधानी में शान्ति बहाल करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है। श्रीमती गांधी ने आज अचानक कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला कर राजधानी की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए यह मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने भड़कीले बयान देकर लोगों को भड़काया और दंगे का माहौल बनाया और इसकी साजिश रची।

    • गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर भी सवाल उठाया कि वे दोनों पिछले रविवार से क्या कर रहे थे
    • स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की।
    • कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि शाह इस घटना की जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा दे
    • इस हिंसा के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है।
    • यह घटनाएं सोची-समझी साजिश के तहत की गयी है
    • भाजपा नेताओं ने डर और नफरत का माहौल बनाया तथा पुलिस हालात पर काबू नहीं कर पायी।
    • सोनिया गांधी ने यह सवाल उठाया कि अर्धसैनिक सुरक्षा बलों को क्यों नहीं तैनात किया गया।

    कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रभावित इलाकों में जाकर हिंसा में पीड़ित परिवारों से मिलेंगे

    दिल्ली के हर जिले में नागरिकों की शान्ति समितियां गठित करने की मांग की और कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रभावित इलाकों में जाकर हिंसा में पीड़ित परिवारों से मिलेंगे और समर्थन देकर शांति एवं सौहार्द का माहौल बनाएंगे। संवादादता सम्मेलन में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के अलावा कांग्रेस के शीर्ष नेता भी मौजूद थे।

    कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस दौरान बताया कि कांग्रेस का एक शीर्ष प्रतिनिधिमंडल इस संबंध में बुधवार को राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च कर एक ज्ञापन राष्ट्रपति को देने वाला था लेकिन राष्ट्रपति से बुधवार सुबह मुलाकात नहीं हो पाने के कारण मार्च कल निकाला जायेगा।

    पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बैठक में उपस्थित नहीं

    • पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बैठक में उपस्थित नहीं हैं।
    • प्रियंका गांधी वाड्रा, ज्योतिरादित्य सिंधिया और के के वेणुगोपाल इसमें भाग ले रहे हैं।
    • सूत्रों के अनुसार बैठक में संसद के बजट सत्र में पार्टी की रणनीति और देश की ताजा राजनीतिक हालात पर चिंतन होने की संभावना है।
    • संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण अगले सप्ताह से शुरू हो रहा है।
    • कार्य समिति की बैठक में दिल्ली हिंसा और राज्यसभा के आगामी चुनाव पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।
    • राज्यसभा की 52 सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया मार्च में शुरू हो जाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।