हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बकरियां बांधन...

    बकरियां बांधने को लेकर 2 गुटों में विवाद, 5 घायल

    Fazilka News
    Fazilka News : बकरियां बांधने को लेकर 2 गुटों में विवाद, 5 घायल

    एक की हालत गंभीर, फरीदकोट रेफर | Fazilka News

    फाजिल्का (सच कहूँ न्यूज)। Fazilka News: फाजिल्का के गांव हौज खास में बकरियां बांधने को लेकर विवाद हो गया। दो पक्षों में हुई झड़प में दोनों ओर से पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल में भर्ती गांव हौज खास निवासी घायल लड़की सुनीता रानी ने बताया कि वह और उसकी मां बकरियों की चुवाई कर रही थी कि उनके पड़ोसियों ने कुछ लोगों के साथ आकर अचानक बकरियों को मारना शुरू कर दिया। Fazilka News

    जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उनके साथ झगड़ा शुरू कर दिया और उसे व उसके दोनों भाइयों के साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया। जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां उसके एक भाई की हालत गंभीर देख उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनके द्वारा इस मामले में इंसाफ की मांग की जा रही है।

    बकरियां बांधने से रोका | Fazilka News

    उधर, दूसरे पक्ष के हरदियाल सिंह ने बताया कि वह गांव पाका के रहने वाले है और उनके ही पारिवारिक सदस्यों की गांव हौज खास में जमीन पड़ी है, जहां उनके पड़ोसियों द्वारा पिछले कई सालों से उनकी जगह पर बकरियों को बांधा जा रहा है। कई बार उन्हें रोका गया, लेकिन उक्त लोगों ने एक न सुनी। इसी के चलते वह बीती रात इस मामले को सुलझाने के लिए गए और बकरियों को बांधने से रोका तो दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान उन्होंने उक्त लोगों पर तेजधार हथियार से हमला कर जख्मी करने के आरोप लगाए है फिलहाल इसकी सूचना पुलिस को दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें:– शराब पीने से रोका तो दामाद ने किया सास का मर्डर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here