हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ जरूरतमंदों को...

    जरूरतमंदों को बांटे सर्दी के वस्त्र

    winter clothes

    ऊंच-नीच का भेद भुलाकर सबके बारे में सोचें : संदीप गुप्ता (winter clothes)

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। यूथ वेलफेयर एसोसिएशन और फिटनेस एक्सप्रेस जिम सूर्या विहार गुरुग्राम के तत्वाधान में कपड़े वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां जरूरतमंदों को सर्दियों के कपड़े वितरित किए गए। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने कहा कि आज अगर हम सभी ऊंच-नीच, जात-पात त्याग कर मानवता के प्रति संगठित और समर्पित रहें तो देश का भविष्य हमेशा उज्ज्वल रहेगा।

    पिछले 10 साल से इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है।

    शहर के महरौली रोड के समीप काफी लोग झुग्गियों में रहते हैं और सर्दियों के मौसम में इन लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यूथ वेलफेयर एसोसिएशन और फिटनेस एक्सप्रेस जिम के सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर इन झुग्गियों में जाकर कपड़े वितरण किये, ताकि सर्दी के मौसम में लोगों को कुछ राहत दी जा सके। संदीप ने कहा कि यूथ वेलफेयर एसोसिएशन पिछले 10 साल से इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है।

    • एक मजबूत संगठन के रूप में समाज के लिए हमेशा कार्यरत रहती है।
    • उन्होंने कहा कि संगठन का हर एक सदस्य मानवता के लिए सम्पूर्ण तौर पर समर्पित है।
    • उन्होंने उन सभी दानी सज्जन लोगों का भी आभार व्यक्त किया
    • जिनके सहयोग से इस आयोजन को सफल बनाया जा सका
    • और लगभग 1200 जोड़ी से ज्यादा कपड़े वितरित किये गए।
    • इस आयोजन में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजय भारद्वाज, महासचिव सचिन शर्मा,
    • सचिव गौरव पाहुजा, भगवत दयाल, मानसिंह, गौरव गुप्ता, पवन, पंकज आदि अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।