हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा जरूरतमंदों की...

    जरूरतमंदों की मदद कर सोना देवी को अर्पित की श्रद्धांजलि

    Welfare Work

    टोहाना (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय कैं ची चौक के पास सतपाल डेरी में सचखंड वासी माता सोना देवी की बरसी पर नामचर्चा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नामचर्चा के अवसर पर परिवारिक सदस्यों ने सोना देवी की याद में जरूरतमंद परिवारों को गर्म कम्बल वितरित किए। इससे पूर्व नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक भंगीदास नरेंद्र इन्सां ने पावन नारा ‘‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसार’’ बोलकर की। जानकारी देते हुए डॉ. दलशेर सिंह इन्सां ने बताया कि माता सोना देवी डेरा सच्चा सौदा की एक कर्मठ सेवादार थी। जिन्होंने अपने जीवन काल में सतगुरु के बताए रास्ते पर चलकर दिन रात मानवता की सेवा की। उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ-साथ बहुत से लोगों को मानवता भलाई से जोड़ने का काम किया। उनके चारों सुपुत्रों सतनारायण इन्सां, सतपाल इन्सां, 45 मेंबर, रामपाल इन्सां 45 मेंबर व सोहन लाल के परिवार भी आज पूरी तन्मयता से पूज्य गुरु जी के बताए रास्ते अनुसार इंसानियत के मार्ग परं अग्रसर हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।