हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ कांता चावला इ...

    कांता चावला इन्सां की याद में परिजनों ने जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा

    Ration Distribution

    दो जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन

    चंडीगढ़ (एम के शायना)। ब्लॉक चंडीगढ़ की सेवादार कांता चावला इन्सां जोकि कुछ दिन पूर्व अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करके मालिक के चरणो में सचखंड जा विराजी थीं, पिछले दिनों उनके नमित नामचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें चंडीगढ ब्लॉक से बड़ी संख्या में डेरा श्रद्धालुओं व उनके सगे संबंधियों ने शिरकत कर कांता चावला इन्सां को श्रद्धांसुमन अर्पित किए। नामचर्चा के पश्चात कांता चावला इन्सां के परिजनों ने 2 जरूरतमंद परिवारों को राशन भी बांटा गया तथा राहगीरों के लिए ठंडे पानी की छबील भी लगाई गई।

    नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक भंगीदास ने इलाही नारा ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ लगाकर की। ब्लॉक के जिम्मेवारों ने अपने संबोधन के दौरान सचखंडवासी बहन को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सचखंडवासी कांता चावला इन्सां हमेशा मानवता भलाई कार्यो में आगे रहती थी। आपको बता दें कि बहन कांता चावला भूतपूर्व भंगीदास हरबंस चावला जी की धर्म पत्नी थी। इस अवसर पर ब्लॉक के जिम्मेवार, साध-संगत व उनके रिश्तेदार मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here