हमसे जुड़े

Follow us

13.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान जिला कांग्रेस...

    जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित

    Jharkhand Assembly Election
    Jharkhand Assembly Election: कांग्रेस ने घोषित किए 21 प्रत्याशी

    सुरेन्द्र दादरी अध्यक्ष, गुरमीत चंदड़ा संगठन महामंत्री नियुक्त

    हनुमानगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के अनुमोदन के पश्चात पीसीसी संगठन महासचिव ललित तुनवाल की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी हनुमानगढ़ की कार्यकारिणी घोषित की गई है। जिला कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष व संगठन महामंत्री के अलावा 15 उपाध्यक्ष, 20 महासचिव, 1 कोषाध्यक्ष, 30 सचिव, 2 प्रवक्ता व 2 सोशल मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी महामंत्री फूलसिंह ओला ने बताया कि जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों से विचार-विमर्श के पश्चात सक्रिय कांग्रेसजनों में से सभी धर्म, जाति, वर्ग, युवा व महिलाओं को समुचित प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है, फिर भी कार्यकारिणी का जल्द ही विस्तार कर और सक्रिय कांग्रेसजनों को मौका दिया जाएगा। Hanumangarh News

    कार्यकारिणी में सुरेन्द्र दादरी अध्यक्ष, गुरमीत सिंह चंदड़ा संगठन महामंत्री, बालचन्द, भंवर खान कायमखानी, बलवीर सुथार, बदरूद्दीन टाक, भीमसैन, बृजमोहन जांगू, चंद्रपाल, घनश्याम भादू, जगदीश सिंह राठौड़, जयदेव भिड़ासरा, करणी सिंह, रतिराम खालिया, संतोष देवी, सुभाष गोदारा व तरुण विजय को उपाध्यक्ष, अवतार सिंह, अजय स्वामी, आशाराम बडग़ुजर, गुरदीप चहल, गौरी शंकर थौरी, हरप्रीत सिंह ढिल्लों, इशाक खान, इन्द्रजीत शर्मा, इस्माईल खान, इकरामुद्दीन कुरैशी, मनोज बड़सीवाल, महावीर सहारण, महावीर गोदारा, मनोज सैनी, पवन सेठी, राज चौधरी, राजपाल बेनीवाल, रविन्द्र बेनीवाल, विनोद कुमार गोस्वामी व यशवन्त कड़वा को महासचिव, निरंजन गोल्याण को कोषाध्यक्ष, अंजू देवी, बलराज सिंह, भागीरथ लुगरिया, दिनेश भादू, गुरप्रीत सिंह, गणेश सिंह भाटी, गुरविन्द्र शर्मा, हरि सैनी, लालचंद नायक, मोहम्मद हुसैन खोखर, मांगीलाल, मंजीत सिंह, महबूब आइतान, नरेन्द्र गोदारा, प्रदीप सेवग,

    डॉ. रूपचन्द बामणिया, राजेश पुरी, रणजीत किरोड़ीवाल, राकेश चिलाना, रणवीर सिहाग, संतलाल मेघवाल, संजय बेनीवाल, सुखपाल सिंह, लोकेन्द्र सिंह, सुभाष घोटिया, शब्बीर हुसैन, सराज खान, सुरेन्द्र कुमार, विजेन्द्र साईं व विजय कुमार भादू को सचिव, अश्विनी पारीक व सरपंच नवनीत संधू को प्रवक्ता, जयराम ढुकिया व किशन पेंटर को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष, लोकसभा प्रत्याशी, पूर्व सांसद (लोकसभा/राज्यसभा) विधायक/विधायक प्रत्याशी, पूर्व विधायक, एआईसीसी सदस्य, पीसीसी सदस्य, जिला प्रमुख/प्रत्याशी, नगर निकाय अध्यक्ष/प्रत्याशी,ब्लॉक अध्यक्ष, अग्रिम संगठन के जिलाध्यक्ष, विभाग एवं प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, सेवादल जिला मुख्य संगठक, इंटक जिलाध्यक्ष कार्यकारिणी सदस्य होंगे। Hanumangarh News

    Nursing Course: नर्सिंग कोर्सो के लिए आई बड़ी अपडेट!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here