हमसे जुड़े

Follow us

27.7 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More

    Nursing Course: नर्सिंग कोर्सो के लिए आई बड़ी अपडेट!

    Jaipur News
    Nursing Course: नर्सिंग कोर्सो के लिए आई बड़ी अपडेट!

    Counseling for Nursing Course: काउन्सलिंग आज से

    जयपुर (सच कहूं न्यूज)। राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के अधीन प्रदेश के 183 नर्सिंग कालेजों की सीटों के लिये काउन्सलिंग प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू होगी। पहली बार कुलपति डा. धनंजय अग्रवाल के निर्देश पर प्रदेश में नर्सिंग करने वाले छात्रों को कालेज चयन करने में क्लिनिकल ट्रेनिंग के लिये कालेज से अटैच हास्पिटल की भी जानकारी वेबसाईट पर मिलेगी। राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति के निर्णय के अनुसार सत्र 2024-25 में नर्सिंग प्रवेश प्रक्रिया में छात्रों द्वारा प्रवेश चयन के लिये नर्सिंग संस्थानों की सूची को पारदर्शिता के साथ बनाते हुए संस्थान का पेरेंटल/एफिलिएटेड हास्पिटल एवं संस्थान का नाम भारतीय नर्सिंग परिषद् की सूची में है या नहीं, की पूर्ण सूचना छात्रों को उपलब्ध रहेगी। Jaipur News

    प्रथम रांउड की काउन्सलिंग 18 अक्टूबर से प्रारम्भ | Jaipur News

    राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के सत्र 2024-25 में नर्सिंग कोर्स बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग एवं एमएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा में बीएससी नर्सिंग के 183 कालेज में 9240 सीट संख्या पर 79021 आवेदन, एमएससी नर्सिंग के 21 कालेज में 365 सीट पर 882 आवेदन एवं पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के 40 कालेज की 1165 सीटों पर 3305 आवेदन प्राप्त हुए है। प्रथम रांउड की काउन्सलिंग 18 अक्टूबर से प्रारम्भ हो रही है। इसके अनुसार छात्र च्वाईस फिलिंग कर संस्थान में प्रवेश के लिये चयन करेंगे। संस्थान आवंटन के बाद संस्थान में ज्वाईनिंग 4 नवम्बर से प्रारम्भ एवं अंतिम तिथि 12 नवम्बर होगी।

    डीन नर्सिंग एवं चेयरमैन काउन्सलिंग बोर्ड डा. जोगेन्द्र शर्मा ने बताया कि कुलपति के फैसले से छात्रों का लाभ होगा। इस नवाचार से प्रवेश लेने वाले छात्र प्रवेश लेने वाले संस्थान के बारे में पूर्ण रूप से अवगत होगें कि किस अस्पताल में उन्हें प्रशिक्षण के अनुभव का अवसर मिलेगा। Jaipur News

    Haryana News: मोदी की मौजूदगी में नायब सैनी ने दूसरी बार ली हरियाणा के सीएम पद शपथ

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here