हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home खेल नेट बॉल प्रति...

    नेट बॉल प्रतियोगिता में प्रताप स्कूल का दबदबा खरखोदा

    सोनीपत (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। जिला स्तरीय सीनियर नैटबाल प्रतियोगिता में प्रताप स्कूल खरखौदा के खिलाड़ियों का दबदबा। 16वीं जिला स्तरीय सीनियर लड़के एवं लड़कियों की नैटबाल प्रतियोगिता सिसाना में आयोजित हुई जिसमें प्रताप स्कूल खरखौदा की लड़कियों विधि, पलक व नीशू ने स्वर्ण पदक तथा लड़कों की टीम ने रजत पदक प्राप्त कर ब्लॉक खरखौदा, प्रताप स्कूल खरखौदा व अपने माता पिता का नाम रोशन किया। लड़कों की टीम में क्षितिज, प्रियांशु, ऋषभ, अमन, हितेश, यशवंत, भविष्य, हर्ष व रोहित ने भाग ने भाग लेकर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को रजत पदक दिलाया।

    यह भी पढ़ें:– फसलों को पाले से बचाने के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र ने जारी की कृषि सलाह

    बेहतरीन प्रदर्शन करने पर पलक, ऋतिज व हर्ष का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। विद्यालय प्रांगण में पहुँचने पर द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया, डॉ सुबोध दहिया व नैटबाल कोच संसार दहिया ने मिठाई खिलाकर व फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सभी ने विजेता खिलाड़ियों को जीतने पर बधाई दी तथा भविष्य में भी अच्छा प्रदर्शन कर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया। खिलाड़ियों ने अपनी जीत का श्रेय अपनी कठोर मेहनत, कुशल प्रशिक्षण, अपने माता पिता व प्रताप विद्यालय प्रबंधन समिति को दिया जिसकी देखरेख में उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएँ प्राप्त हो रही हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here