हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    Helpline Number: जिला निवासी सेवा केन्द्रों की सेवाओं के संबंध में हेल्पलाइन नंबर 1100 पर संपर्क कर सकते हैं

    Fazilka News
    Fazilka News: जिला निवासी सेवा केन्द्रों की सेवाओं के संबंध में हेल्पलाइन नंबर 1100 पर संपर्क कर सकते हैं

    443 सेवा केन्द्रों पर दी जा रही हैं सेवाएं | Fazilka News

    फाजिल्का (सच कहूँ/रजनीश रवि)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों को सुचारू और पारदर्शी प्रशासनिक सेवाएं प्रदान करने के लिए फाजिल्का जिले के सेवा केंद्रों में नागरिकों को 443 विभिन्न सेवाएं प्रदान कर रही है। कोई भी नागरिक अपने घर के नजदीक किसी सेवा केंद्र पर जाकर इन सेवाओं का लाभ उठा सकता है। सेवा केंद्र पर ऑनलाइन टोकन संपर्क नंबर 70099-01411 पर व्हाट्सएप के माध्यम से बुक किया जा सकता है। जिले में 21 सेवा केन्द्र कार्यरत हैं। इसके अलावा 1076 डायल करके भी घर बैठे इन सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। Fazilka News

    इस संबंध में एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सेवा केंद्रों पर सेवाएं प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर या शिकायत दर्ज करवाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1100 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा पंजाब सरकार के लोक शिकायत निवारण पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने बताया कि जिले में सेवा केंद्र जिला प्रशासनिक परिसर फाजिल्का, फाजिल्का मलोट रोड, घल्लू, लाधूका, मंडी अमीन गंज, नगर कौंसिल फाजिल्का, केरियां, टाहली वाला बोदला, चक खेड़े वाला, चक सुहेले वाला, घुबाया, मार्केट कमेटी कार्यालय जलालाबाद, तहसील परिसर जलालाबाद, अजीमगढ़ अबोहर, बल्लूआना, दाना मंडी अबोहर, पंज कोसी, सप्पांवाली, सीतो गुनो, बहाव वाला, एसडीएम कार्यालय अबोहर में स्थापित हैं। Fazilka News

    यह भी पढ़ें:– PM Modi: बेरोजगारों को लेकर पीएम मोदी ने कह दी ये बड़ी बात, जानिये

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here