भाई दूज को भी बंद रहेंगे स्कूल, कर्मचारियों की छुट्‌टी रदद

Diwali festival

दिवाली पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लिया बड़ा फैसला

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। दीपावली त्योहार (Diwali festival) पर छुट्टियों को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बड़ा फैसला किया है। सरकार की ओर से दीपावली के अतिरिक्त 27 अक्टूबर को भाईदूज पर स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। सरकार का यह फैसला राज्य के सभी सरकारी, गैर सरकारी और एडेड स्कूलों पर लागू होगा। इसके अलावा त्योहारी सीजन को देखते हुए दमकल विभाग में कर्मचारियों की छुट्टियां रदद कर दी गई हैं। दिवाली में पटाखों से आगजनी की घटना से निपटने के लिए यह कदम उठाए गए हैं। दमकल विभाग को दिवाली के दिन आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए एक्शन प्लान तैयार करने को कहा गया है। इसके साथ ही साप्ताहिक अवकाश भी रोक दिए गए हैं।

शुरू हो चुका है त्योहारी सीजन | Diwali festival

त्योहारी सीजन अक्तूबर महीने में शुरू हो गया है। अक्टूबर में दशहरा, दीपावली, गांधी जयंती समेत कई मौकों पर अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस महीने हरियाणा के स्कूलों में 10 दिन का अवकाश रहेगा। सरकार की ओर से लिए गए फैसले की सूचना सभी जिलों को भेज दी गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।