हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    Rajasthan By Election 2024: दीया कुमारी ने की भाजपा को जिताने की अपील

    Rajasthan By Election 2024
    उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का सिटी पैलेस में स्वागत किया।

    जयपुर (सच कहूं न्यूज)। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने खींवसर उपचुनावों (Khinvsar By-Election) में भारतीय जनता पार्टी का जिताकर कमल खिलाने का आवाहन किया। वे खींवसर में एक दीपावली मिलन समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रही थी।

    दीया कुमारी ने कहा कि राजस्थान में अब डबल इंजन की सरकार है और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में विकास की कड़ी से कड़ी जुड़ चुकी है और अब खींवसर की कड़ी भी जोड़ने का समय आ गया है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, सुरेश रावत, राज्य मंत्री मंजू बाघामार और विजय सिंह चौधरी, विधायक केसाराम चौधरी, अतुल भंसाली, आदूराम मेघवाल, भाजपा प्रत्याशी रेवतराम डाँगा, नागौर जिला अध्यक्ष रामनिवास सांखला और प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी भी उपस्थित थे। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ (Punjabi Singer Diljit Dosanjh) का सिटी पैलेस में स्वागत किया। Rajasthan By Election 2024

    Hisar-Pune Weekly Special Train: हिसार-पुणे ट्रेन पाकर दैनिक रेल यात्री संघ ने जताई ख़ुशी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here