हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    ‘दस फीट से ऊंचे डीजे कांवड़ व फूहड़ गानों पर रहेगा प्रतिबंध’

    Kairana News
    Kairana News: 'दस फीट से ऊंचे डीजे कांवड़ व फूहड़ गानों पर रहेगा प्रतिबंध'

    वड़ यात्रा के मद्देनजर एसडीएम व सीओ ने तहसील मुख्यालय पर डीजे संचालकों के साथ में की बैठक | Kairana News

    • नियमों का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्यवाही

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: आगामी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एसडीएम व पुलिस क्षेत्राधिकारी ने तहसील मुख्यालय पर डीजे संचालकों के साथ में बैठक करके आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने दस फीट से ऊंचे कांवड़ डीजे व फूहड़ गानों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहने की बात कही है। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्यवाही के लिए चेताया गया है। Kairana News

    पुलिस-प्रशासन ने आगामी श्रावण माह में शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु अपनी तैयारियों को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। इसी के मद्देनजर गुरुवार को तहसील मुख्यालय पर स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय पर एसडीएम निधि भारद्वाज व सीओ श्याम सिंह ने डीजे संचालकों के साथ में बैठक आहूत की। एसडीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शासन के निर्देशों का गम्भीरता से पालन किया जाए। ताकि कांवड़ यात्रा सुगमता व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सके। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में कांवड़ डीजे की ऊंचाई दस फीट से अधिक न हों।

    सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार डीजे वॉल्यूम 70 से 110 डेसिबल के बीच ही रखी जाए। सीओ ने कहा कि कांवड़ यात्रा एक धार्मिक पर्व है। ऐसे में यात्रा के दौरान डीजे पर धार्मिक गाने ही बजाए जाए। जातिगत एवं धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले फूहड़ गीतों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे को मार्ग से हटाकर खड़ा करने को कहा ताकि किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटना की संभावनाओं से बचा जा सके। साथ ही, नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी है। इस अवसर पर तहसीलदार अर्जुन चौहान, इंस्पेक्टर संजय राणा आदि मौजूद रहे। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Haryana Electricity Bill: बिजली टैरिफ को लेकर अनिल विज ने दी बड़ी जानकारी, बिजली उपभोक्ता हो जाएंगे खुश…जानें