हमसे जुड़े

Follow us

31.2 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कैराना में एस...

    कैराना में एसआई परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे डीएम-एसपी, परखी व्यवस्था

    Kairana
    Kairana: कैराना में एसआई परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे डीएम-एसपी, परखी व्यवस्था

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: डीएम-एसपी ने कैराना पहुंचकर यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर की भर्ती परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा-व्यवस्थाओं का जायजा लेकर ड्यूटीकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    उत्तर-प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा सब-इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस के 4543 पदों के लिए दो दिवसीय भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया है। शनिवार को परीक्षा के पहले दिन जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान व पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह कैराना पहुंचे। जहां पर उन्होंने यूपी एसआई भर्ती के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र पब्लिक इण्टर कॉलिज व विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गहनता से निरीक्षण किया। डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों पर स्थानीय पुलिस-प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से भी व्यवस्था सम्बन्धी जानकारी हासिल की। डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधीनस्थ कर्मचारियों को नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु मुस्तैदी के साथ में अपनी ड्यूटी करने के निर्देश दिये। साथ ही, किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर सख्त कार्यवाही के लिए चेताया है। इस दौरान एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री आदि मौजूद रहे।

    जिला प्रशासन ने कैराना में बनाए है दो परीक्षा केंद्र | Kairana

    जिला प्रशासन की ओर से यूपी पुलिस एसआई की भर्ती परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु कस्बे के दो कॉलेजों को एग्जाम सेंटर बनाया गया है, जिनमें नगर के मुख्य पानीपत-शामली मार्ग पर स्थित विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय व पब्लिक इण्टर कॉलिज शामिल है। एसआई परीक्षा दो दिनों तक चार पालियों में सम्पन्न होगी। शनिवार को परीक्षा का पहला दिन था। पहली पाली प्रातः दस बजे से दोपहर बारह बजे तक व द्वितीय पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। प्रत्येक पाली में परीक्षा की अवधि 120 मिनट निर्धारित की गई है।

    यह भी पढ़ें:– गोकशी का आरोपी गिरफ्तार, जिंदा गोवंश, तमंचा-कारतूस व बाइक बरामद