हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home देश High Choleste...

    High Cholesterol Signs: दिखाई दें ये लक्षण तो ना करें नजरअंदाज, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का हो सकता है संकेत

    High Cholesterol Signs
    High Cholesterol Signs: दिखाई दें ये लक्षण तो ना करें नजरअंदाज, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का हो सकता है संकेत

    High Cholesterol Signs: कोलेस्ट्रॉल एक मोम की तरह चिकने और पीले कलर का पदार्थ होता है। जोकि हमारे शरीर के लिए खून के मानिद ही जरूरी होता है। क्योंकि कोलेस्ट्रॉल से लीवर में पित्त अम्ल का निर्माण होता है। जिससे भोजन पचने में सहायता मिलती है, यह धूप से शरीर में विटामिन डी बनाने में मदद करता है और इसी वजह शरीर में हार्मोन्स का निर्माण सही तरीके से होता है। इसलिए कुल मिलाकर देखा जाए तो कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है इसलिए 70% कोलेस्ट्रोल खुद हमारे लीवर द्वारा बनाया जाता है और 30% हमें भोजन से मिलता है।

    सोरायसिस: नसों में गंदा कोलेस्ट्रॉल जमने पर सोरायसिस की समस्या होने लगती है जिसे हाइपरलिपिडेमिया भी कहा जाता है। इसमें स्किन पर खुजली, लालिमा और ड्राईनेस दिखती है। सोरायसिस होने पर अगर खुजली के कारण आपने तेजी से खुजा लिया तो वहां खून भी निकल सकता है।

    आंखों के आसपास असर: शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आंखों के पास पीले या हल्के नारंगी रंग की स्किन हो जाती है, जो उभरी हुई दिखती है। अगर आंखों के आसपास की स्किन पर आपको कोई भी नया बदलाव नजर आता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और कोलेस्ट्रॉल की जांच कराएं।

    स्किन के रंग में बदलाव: कोलेस्ट्रॉल हाई होने पर शरीर पर बैंगनी या नीले रंग के धब्बे दिखने लगते हैं। बता दें कि ऐसा नसों के ब्लॉक होने के कारण होता है। शरीर में ब्लड फ्लो कम होने पर यह समस्या होती है जिसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है अगर आपको भी ऐसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

    सूजन: हाई कोलेस्ट्रॉल में लोगों की स्किन पर सूजन भी दिखाईं देती है। कई बार सूजन लम्बे समय तक बैठे रहने के कारण भी हो सकती है। इसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें।

    छाले: शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने पर छाले होने लगते हैं। अगर आपके शरीर पर दिखने वाले छाले इलाज के बाद भी बार बार निकल रहें हैं तो आप कोलेस्ट्रॉल लेवल की जांच तुरंत करवाएं।

    उंगलियां सुन्न होना: हाथों और पैरों की उंगलियों की नसों में कोलेस्ट्रॉल जमा होने पर आपको झुनझुना हट भी महसूस हो सकती है। इसके कारण आपको उंगलियों में चुभन या फिर सुई चुभने जैसा महसूस होता। साथ ही कुछ लोगों को उंगलियों के आसपास काफी ज्यादा जलन भी होती है। इसलिए अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो, तो तुरंत इस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें।

    शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर आपको इस तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। ऐसे में आप अपने शरीर में दिखने वाले इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें और तुरंत अपना इलाज कराएं। ताकि किसी भी तरह की गंभीर स्थिति से आप बच सकें।