हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More

    UP Railway News: खुशखबरी, यूपी में यहां बिछेगी नई रेलवे लाइन, सरकार की तैयारियां जोरों पर

    UP Railway News
    UP Railway News: खुशखबरी, यूपी में यहां बिछेगी नई रेलवे लाइन, सरकार की तैयारियां जोरों पर

    UP Railway News: मुज्जफरनगर (अनु सैनी)। यूपी, हरियाणा, मध्यप्रदेश समेत देश के अन्य राज्यों में विकास का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में रेलवे लाइनों का भी कार्य बहुत त्रीव गति से चल रहा है। वहीं यूपी के बहराइच और खलीलाबाद के बीच एक नई रेलवे लाइन को मंजूरी दी गई है, जो 240.26 किलोमीटर लंबी होगी और 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है। वहीं सहारनपुर से देहरादून रेल लाइन वाया शाकुंभरी देवी के सर्वेक्षण के कार्य को भी मंजूरी मिली है। इसके साथ ही डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट(डीपीआर) को तैयार करने की दिशा में कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में 40 किलोमीटर बिछेगी रेललाइन वर्तमान में सहारनपुर से देहरादून जाने के लिए वाया हरिद्वार होकर जाना पड़ता है। नई रेललाइन बिछने से दून-सहारनपुर के बीच 112 किमी की दूरी घटकर महज 81 किमी रह जाएगी। रेल लाइन पूरी होने पर सफर डेढ़ घंटे में पूरा हो जाएगा। पहले चरण में सहारनपुर से शाकंभरी देवी तक 40 किलोमीटर की रेललाइन बिछाना प्रस्तावित है। दूसरे चरण में शाकंभरी देवी से देहरादून के हरार्वाला तक 41 किमी. लंबी लाइन बिछेगी। यह रेलमार्ग शिवालिक की पहाड़ियों के बीच से गुजरेगा। इस रूट को बनाने में रेलवे को 11 किलोमीटर लंबी टनल और 106 छोटे बड़े पुल बनाने होंगे।

    81.17 किलोमीटर लंबी होगी, इसपर 12 स्टेशन बनाए जाएंगे। UP Railway News

    उधर सहजनवां, पिपरौली, खजनी, उनवल, बदौली, बांसगांव, उरुवा बाजार, बनवारपार, गोला बाजार, भरौली, बड़हलगंज एंव न्यू दोहरीघाट शामिल हैं। होहरीघाट-सहजनवां नई रेल लाइन मऊ और गोरखपुर जनपद के 112 गांवों से होकर गुजरेगी। रेल लाइन बिछाने के लिए इन गांवों की 359 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाना हैं, इसके लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं, और अब भूमि का रजिस्ट्री कराई जाएगी, इसमें सबसे पहले सहजनवां तहसील के 13 गांवों में 11 किलोमीटर रेल लाइन के लिए भूमि की रजिस्ट्री कराई जाएगी, इसके बाद अन्य तहसीलों के गांवों की भूमि रजिस्ट्री कराई जाएगी।

    इस रेल लाइन के लिए भूमि अधिगृहीत करने को रेलवे की ओर से गोरखपुर जिला प्रशासन को 295 करोड़ रुपये दिए गए हैं, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी कार्यालय से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई हैं, जगह-जगह शिविर भी लगाए गए हैं, शिविर के जरिए किसानों से प्रपत्र लिए गए हैं, जबकि सहजनवा तहसील में प्रपत्र एकत्र करने की प्रक्रिया पूरी हो गई हैं। दोहरीघा-सहजनवां नईरेल लाइन को 3 चरणों में 4 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया हैं, इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द ही पूरा होने वाली हैं, जिसके बाद प्रथम फेज के अंतर्गत मिट्टी डालने सहित अन्य कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं पंकज कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर ने बताया दोहरीघाट-सहजनवां नईरेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है, भूमि की रजिस्ट्री कराने की तैयारी हैं, गांव में शिविर लगाकर किसानों से प्रपत्र लिए जा रहे हैं।