हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home कैथल नागरिक अस्पता...

    नागरिक अस्पताल कैथल में हड़ताल के चलते इंतजार में बैठे

    Kaithal News
    Kaithal News : नागरिक अस्पताल कैथल में हड़ताल के चलते इंतजार में बैठे

    कैथल में 2 घंटे हड़ताल पर रहे डॉक्टर, बीमार मरीज करते रहे इंतजार, कुछ मरीज बिना इलाज करवाए लौटे

    • इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रूप से रही चालू

    कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Doctors Strike: हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को कैथल जिले के डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। सुबह जिला नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने कामकाज छोड़कर दो घंटे तक हड़ताल कर मांगों को लेकर रोष जताया। डॉक्टरों ने इस दौरान सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। डॉक्टरों ने कहा कि अगर सरकार मांगें नहीं मानती है तो 25 जुलाई के बाद अनिश्चित हड़ताल पर जाएंगे। इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं लगातार सुचारू रूप से चलती रही। Kaithal News

    वहीं डाक्टरों की हड़ताल के चलते मरीज परेशान रहे। कई मरीज तो बिना इलाज के ही वापस लौटने को मजबूर रहे। सोमवार का दिन होने के कारण ओपीडी भी ज्यादा रही। सुबह से ही लोगों ने पर्ची कटवाई और ओपीडी के बाहर लाइन में लग गए, लेकिन दो घंटे तक डाक्टर न आने के कारण मरीज परेशान रहे। जहाँ कई मरीज ओपीडी के बाहर लगी लाइनों के बीच में ही बैठे हुए दिखाई दिए तो वहीँ कई बुजुर्ग लोग अस्पताल परिसर में जमीन पर लेटे नजर आए।

    जिला नागरिक अस्पताल में हड़ताल कर रहे डॉक्टरो ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञों के लिए अलग से कैडर बनाने की मांग की जा रही है। इसको लेकर सीएम ने भी घोषणा की थी, लेकिन उसके बाद भी कुछ नहीं हुआ। मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से भी कई बार मिल चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी मांगों को पूरा नहीं किया रहा है। उन्होंने कहा कि एनईईटी पीजी परीक्षा एक महीने बाद होने वाला है, मध्यम वर्ग से आने वाले सरकारी डॉक्टरों से एक-एक करोड़ की दो प्रॉपर्टी गिरवी रखी जाती हैं, जो देने में सरकारी डॉक्टर सक्षम नहीं हैं, बॉन्ड 1 करोड़ से 50 लाख किया जाए। कुछ भी गिरवी ना रखवा कर पोस्ट डेटेड चेक लिया जाए। Kaithal News

    बता दें कि नागरिक अस्पताल में पहले ही डाक्टरों का काफी टोटा है। पूरे जिले में 149 पद हैं, लेकिन 90 के करीब ही डाक्टर कार्यरत हैं, वहीं नागरिक अस्पताल में 55 स्वीकृत पदों में से मात्र 15 डाक्टर ही कार्यरत हैं, 40 पद रिक्त पड़े हुए हैं। 22 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में से 11 में डाक्टर नहीं है। विशेषज्ञ डाक्टर न होने के कारण मरीजों को परेशानी आ रही है।मरीजों ने बताया कि हड़ताल के चलते दो घंटे तक इंतजार करना पड़ता। गर्मी के चलते लोग पहले ही काफी परेशान हैं, ऊपर से डाक्टरों की हड़ताल ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

    2 घंटे देरी से मिला इलाज | Kaithal News

    सीवन वासी अजय अपनी पत्नी दीक्षा को दवाई दिलवाने के लिए नागरिक अस्पताल में आया था | अजय ने बताया कि वह सोमवार को सुबह आठ बजे ही अस्पताल में पहुंच गया था। यहां पर आकर जानकारी मिली कि चिकित्सकों ने दो घंटे की हड़ताल की है। इसलिए उसे दो घंटे तक का लंबा इंतजार करना पड़ा। सुबह के समय ओपीडी की पर्ची भी नहीं काटी गई। इस कारण हड़ताल के बावजूद देरी से पर्ची कटने के चलते इलाज भी देरी से मिला।

    बिना इलाज लौटना पड़ा वापस

    गांव पाई निवासी कमला देवी ने बताया कि उसे पत्थरी की बीमारी है। उसे रात से ही असहनीय दर्द हो रहा है | वह इलाज करवाने के लिए सोमवार को अस्पताल में पहुंची थी, लेकिन यहां पर चिकित्सकों ने हड़ताल कर रखी थी। इसलिए यहां पर इलाज नहीं मिला और वह वापस जा रही है । उसे दर्द ज्यादा होने के चलते निजी अस्पताल में जाना पड़ेगा | हड़ताल से पहले अस्पताल प्रबंधन को लोगों को जानकारी जरूर देनी चाहिए। Kaithal News

    वहीं जिला नागरिक अस्पताल के पीएमओ डा. सचिन मांडले ने बताया कि अपनी मांगो को लेकर जिले के डाक्टर दो घंटे तक हड़ताल पर थे। इसके बाद ओपीडी में लौट गए। इमरजेंसी सेवाएं जारी रही। वहां डाक्टरों की ड्यूटी लगाई गई थी। 2 घंटे की हड़ताल के बाद सामान्य रूप से इलाज चल रहा है |

    यह भी पढ़ें:– Doctors Strike : पैसे भी लग गए और डॉक्टर भी नहीं मिला! सरसा में डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज अस्पताल में हुए बेहाल!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here