हमसे जुड़े

Follow us

12.5 C
Chandigarh
Sunday, February 1, 2026
More
    Home देश High Choleste...

    High Cholesterol की समस्या में घी खाना चाहिए या नहीं? जानें …

    Ghee in High Cholesterol
    High Cholesterol की समस्या में घी खाना चाहिए या नहीं? जानें ...

    Ghee in High Cholesterol:देसी घी एक ऐसी चीज है जो हमारे देश में हमेश से इस्तेमाल किया जाता आ रहा है। हमारे खाने का ये एक अहम खादय व्यंजन होता है। भारतीय रसोई में भी देसी घी का इस्तेमाल वर्षों से किया जाता है। बहुत लोग इसे अपने रोजाना के भोजन में विभिन्न रूप से उपयोग करते हैं और सुबह के नाश्ते में रोटी या परांठों पर देसी घी जरूर लगाकर खाते हैं। वहीं कुछ लोग दाल सब्जियां चावल के साथ भी देसी घी का प्रयोग करते हैं, तो वहीं किसी की रसोई में हर व्यंजनों को देसी घी में बनाकर तैयार किया जाता है।

    Honey Skin Benefits: मुरझा गई है चेहरे की स्किन तो… शहद के इस फेस पैक से चमकेगी हर दिन!

    लेकिन वही देसी घी के सेवन से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है या नहीं…इस बात पर लंबे समय से चर्चा चल रही है। कई लोगों का मानना है कि देसी घी में अधिक मात्रा में वसा मौजूद होने के कारण यह कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है। लेकिन वहीं कुछ अध्ययनों के अनुसार देसी घी का कोलेस्ट्रॉल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि आखिर किन स्थितियों में देसी घी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है, क्या देसी घी की मात्रा व्यक्ति की उम्र सेहत या फिर उसकी कोलेस्ट्रॉल की शुरूआती स्थिति पर भी निर्भर करता है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर देसी घी के सेवन को किस तरह से संतुलित किया जाए ताकि कोलेस्ट्रॉल पर इसका बुरा प्रभाव न पड़ सके।

    Home Remedies For Eyesight: आंखों की थकान दूर करने और रोशनी बढ़ाने में मदद करेंगी ये एक्सरसाइज

    Ghee in High Cholesterol
    High Cholesterol की समस्या में घी खाना चाहिए या नहीं? जानें …

    अधिक मात्रा में देसी घी का सेवन

    जानकारी के लिए बता दें कि अधिक मात्रा में देसी घी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है वहीं अगर देसी घी का सेवन सामान्य से अधिक किया जाए तो यह खून में कोलेस्ट्रॉल और खराब एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है। इससे हृदय रोग जैसी समस्याएं भी हो सकती है।

    DIY Bleach: शादी या पार्टी में जाने के 30 मिनट पहले लगाए, चेहरे पर 10 फेशियल जितना ग्लो

    पहले से ही उच्च स्तर पर है कोलेस्ट्रॉल

    जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल पहले से ही उच्च स्तर पर है उन पर देसी घी का असर ज्यादा होता है, उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों को अक्सर डाइट और दवाइयों के माध्यम से अपने कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने की जरूरत होती है, ऐसे में जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल उच्च स्तर पर है उन लोगों को देसी घी का अधिक सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है।

    Yoga Asanas For Sharp Brain: योगासन ना सिर्फ मिटाए स्ट्रैस, बच्चों का दिमाग भी बनाए फ्रेस

    उम्र दराज बढ़ती लोग न करें घी का सेवन

    उम्रदराज लोग देसी घी का सेवन बिल्कुल भी ना करें, क्योंकि उम्र बढ़ने पर कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण कमजोर हो जाता है और ऐसे में घी का असर सबसे ज्यादा हो सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में कोलेस्ट्रॉल स्तर बढ़ने की संभावना अधिक होती है, देसी घी में संतृप्त वसा होती है जो कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकती है, इसीलिए बुजुर्गों को देसी घी का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि देसी घी का सेवन उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here