Home Remedies For Eyesight: आंखों की थकान दूर करने और रोशनी बढ़ाने में मदद करेंगी ये एक्सरसाइज

Home Remedies For Eyesight
Home Remedies For Eyesight: आंखों की थकान दूर करने और रोशनी बढ़ाने में मदद करेंगी ये एक्सरसाइज

Home Remedies For Eyesight: आंखें हमारे शरीर की सबसे महत्वपूर्ण इन्द्रियां होती हैं लेकिन फिर भी हम इनका ठीक तरह से ख्याल नहीं रख पाते, दिनभर लैपटॉप या मोबाइल की स्क्रीन के सामने बैठे रहने से भी आंखों पर प्रभाव पड़ता है जिससे आंखों में दर्द होना पानी निकलना, ज्यादा देर तक पढ़ने या ध्यान केंद्रित करने से सिर में दर्द शुरू हो जाना और आंखों की रोशनी कम हो जाना ये सब कुछ आम समस्याएं है। अगर आंखों की रोशनी की बात करें तो जब एक बार आंखों की रोशनी कम हो जाती है तो रोशनी को बढ़ाने में बहुत परेशानी होती है। लेकिन सही लाइफस्टाइल और आंखों का अच्छे से ख्याल रखा जाए तो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिल सकती है और आंखों का नंबर लगातार नहीं बढ़ता।

DIY Bleach: शादी या पार्टी में जाने के 30 मिनट पहले लगाए, चेहरे पर 10 फेशियल जितना ग्लो

दरअसल दिन भर काम करके अक्सर हमारी आंखें थक जाती है। खासकर की जब हम पूरे दिन कंप्यूटर या मोबाइल पर लगे रहते हैं। साथ ही हमारी डाइट, एक्सरसाइज और नींद का पैटर्न भी इतना अधिक खराब है कि हमारी आई साइड वीक होने लगती है। इतना ही नहीं थकान और स्ट्रेस का असर हमारी मेंटल हेल्थ के साथ आंखों की खूबसूरती पर भी होता है। ऐसे में इन सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए आंखों की एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकती है। इसलिए आंखों की इस समस्या को देखते हुए आज हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज बताएंगे जिन्हें करने से आप अपनी आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं।

Yoga Asanas For Sharp Brain: योगासन ना सिर्फ मिटाए स्ट्रैस, बच्चों का दिमाग भी बनाए फ्रेस

Home Remedies For Eyesight
Home Remedies For Eyesight: आंखों की थकान दूर करने और रोशनी बढ़ाने में मदद करेंगी ये एक्सरसाइज

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज | Home Remedies For Eyesight

आंखों को ऊपर नीचे घुमाना:- आंखों को लगातार ऊपर नीचे घुमाने से आंखों का मूवमेंट बेहतर होता है और आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद मिलती है।

आंखों को दाएं और बाएं घुमाना: अगर आप अपनी आंखों को लगातार दाएं-बाएं घुमाते हैं तो इससे आपकी आंखों का मूवमेंट बेहतर होता है। इससे आपकी आई साइड में भी सुधार की संभावना बढ़ती है।

त्राटक: त्राटक या टकटकी एक तरह का योगासन है, जिसे आंखों के लाभ लिए किया जाता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए किसी खास वस्तु पर फोकस करना होता है, इस एक्सरसाइज को करते समय आपका शरीर नहीं हिलना चाहिए और पूरा ध्यान उसी वस्तु पर ही होना चाहिए।

Gray/White Hair Remedy: सफेद बालों को करें जड़ से काला ये तेल, बाल झड़ने की समस्या भी होगी खत्म

आंख छपकाना: बता दें कि यह सबसे सरल एक्सरसाइज में से एक है जिसे कहीं भी और कभी भी किया जा सकता है। इसे करने के लिए सबसे पहले आंखों को तेजी से 10 सेकंड तक झपकाएं और फिर 20 सेकेंड आंखों को बंद करके उन्हें आराम दें और अपना ध्यान सांस लेने पर केंद्रित करें। इस प्रक्रिया को 4-5 बार दोहराया जा सकता
है। इससे आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

आंखों को हथेली से ढकना:- अपने हाथों की हथेलियों को आपस में रगड़कर उन्हें आंखों पर रखें इससे हथेलियों की गर्माहट आंखों की सिकाई करती हैं और आपकी आंखों को आराम मिलता है इस प्रक्रिया को आप 5 से 10 मिनट के लिए कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी आंखों की थकान दूर होती है।

नोट: इस आर्टिकल में बताई गई विधि तरीकों और सुझाव पर अमल करने से पहले आप अपने डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

DIY Bleach: शादी या पार्टी में जाने के 30 मिनट पहले लगाए, चेहरे पर 10 फेशियल जितना ग्लो