
Currency Around the World:1. अमेरिका: (डॉलर): अमेरिकी डॉलर विश्व की सबसे प्रभावशाली मुद्रा है। इसे वैश्विक आरक्षित मुद्रा भी कहा जाता है।
2. ब्रिटेन: (पाउंड स्टर्लिंग): ब्रिटिश पाउंड दुनिया की सबसे पुरानी और स्थिर मुद्राओं में से एक है। इसका मूल्य प्राय: अन्य मुद्राओं से अधिक रहता है।
3. यूरोपीय संघ: (यूरो): यूरो यूरोप के लगभग बीस देशों में प्रचलित है। यह डॉलर के बाद दूसरी सबसे अधिक प्रयोग की जाने वाली मुद्रा है।
4. जापान: (येन): जापानी येन एशिया की सबसे प्रभावशाली मुद्राओं में गिनी जाती है।
5. चीन: (युआन): चीनी युआन विश्व की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था की पहचान है।
6. भारत: (रुपया): भारतीय रुपया दक्षिण एशिया की प्रमुख मुद्रा है। इसे भारतीय रिजर्व बैंक नियंत्रित करता है।
7. कनाडा: (कैनेडियन डॉलर): कनाडाई डॉलर को स्थानीय रूप से लूनी कहा जाता है। यह मुद्रा खनिज, ऊर्जा और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के कारण स्थिर मानी जाती है।
8. आॅस्ट्रेलिया: (आॅस्ट्रेलियन डॉलर): आॅस्ट्रेलियाई डॉलर एशिया-प्रशांत क्षेत्र में व्यापार का प्रमुख माध्यम है। यह वस्तु-आधारित अर्थव्यवस्था से जुड़ी मुद्रा है।
9. स्विट्जरलैंड: (स्विस फ्रैंक): स्विस फ्रैंक को विश्व की सबसे सुरक्षित और स्थिर मुद्राओं में गिना जाता है।
10. रूस: (रूबल): रूसी रूबल रूस की ऊर्जा और सैन्य शक्ति से जुड़ी मुद्रा है।
11. सऊदी अरब: (रियाल): सऊदी रियाल तेल निर्यात पर आधारित अर्थव्यवस्था की पहचान है। तेल व्यापार के कारण रियाल को मध्यपूर्व की सबसे स्थिर मुद्रा माना जाता है।
12. दक्षिण कोरिया: (वोन): सैमसंग, ह्युंदई जैसी विश्व प्रसिद्ध कंपनियों की सफलता ने इस मुद्रा को एशियाई बाजार में अत्यधिक मजबूत बनाया है।
13. सिंगापुर: (सिंगापुर डॉलर): सिंगापुर की मुद्रा एशिया की सबसे विश्वसनीय मुद्राओं में से एक है। सिंगापुर का सशक्त बैंकिंग तंत्र और व्यापारिक वातावरण इसे अंतरराष्ट्रीय निवेश का प्रमुख केंद्र बनाता है।
14. संयुक्त अरब अमीरात: (दिरहम): दिरहम तेल, व्यापार और पर्यटन पर आधारित अर्थव्यवस्था से जुड़ी मुद्रा है।
15. ब्राजील: (रियाल): ब्राजीलियन रियाल दक्षिण अमेरिका की प्रमुख मुद्रा है। यह कृषि, खनिज और औद्योगिक उत्पादन पर आधारित अर्थव्यवस्था को दर्शाती है।














