हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ पंजाब में एक ...

    पंजाब में एक अक्टूबर से घर-घर राशन आपूर्ति होगी शुरू

    ration supply sachkahoon

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में घर-घर राशन आपूर्ति (Ration Supply) करने की सेवा एक अक्टूबर से शुरू होगी तथा इस सेवा को तीन चरणों में लागू किया जायेगा। सरकारी प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट के तहत राशन आपूर्ति की शुरूआत करने के लिए खाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामलों के विभाग ने राज्य को आठ जोनों में बांटा है और पहले चरण में एक जोन में यह सेवा शुरू की जायेगी और दूसरे पड़ाव में दो जोनों में और तीसरे पड़ाव में बाकी पाँच जोनों में शुरू की जायेगी।

    घर-घर आटा पहुँचाने की सेवा मोबाइल फेयर प्राइस शॉप्स (एम.पी.एस.) की धारणा को पेश करेगी। एम.पी.एस. एक ट्रांसपोर्ट वाहन होगा। प्राथमिक तौर पर लाभार्थी को आटा सौंपने को लाइव करने के लिए जी.पी.एस. सुविधा और कैमरे से लैस किया जायेगा।

    इसमें अनिवार्य तौर पर वजन करने की सुविधा होगी जिससे ग्राहक को आटे (Ration Supply) की डिलीवरी करने से पहले इसके वजन के बारे में संतुष्ट किया जा सके। बायोमीट्रिक तस्दीक, लाभार्थी को प्रिंट की वजन स्लिप सौंपना आदि की सभी अनिवार्य जरूरतें एम.पी.एस. द्वारा प्रदान की जाएंगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here